Kareena Kapoor: दिग्गज पॉप स्टार माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी फिल्म Michael इस साल की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई है. फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार उनके भतीजे जाफर जैक्सन ने निभाया है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिएक्शन मिल रहा है. बॉलीवुड के कई सितारे भी फिल्म देखने के बाद अपनी राय शेयर कर चुके हैं. अब इस लिस्ट में करीना कपूर खान का नाम भी जुड़ गया है.
परिवार के साथ बीच वेकेशन से लौटने के कुछ दिन बाद करीना ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की तारीफ की है. उन्होंने जाफर जैक्सन की एक्टिंग की भी जमकर सराहना की. उनका यह रिएक्शन उस समय आया, जब उनकी टीम ने उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही अफवाहों को खारिज किया था. चलिए जानते हैं करीना ने क्या कहा है?
ये भी पढ़ें: आर्यन खान ला रहे हैं द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड का सीजन 2? राइटर ने दिया बड़ा अपडेट
करीना को कैसी लगी ‘Michael’?
करीना कपूर ने अपने अंदाज में फिल्म देखने के बाद इंस्टाग्राम पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने जाफर जैक्सन को टैग करते हुए लिखा, “उफ्फ्फ! क्या फिल्म है, क्या परफॉर्मेंस है!” इसके साथ उन्होंने फायर और हार्ट वाले इमोजी भी लगाए हैं. फिल्म Michael इसी साल अप्रैल में रिलीज हुई थी और दुनियाभर में करीब 1 बिलियन डॉलर की कमाई के साथ यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बायोपिक बन गई है. फिल्म के दूसरे पार्ट पर भी काम चल रहा है.
करीना कपूर की प्रेगनेंसी की अफवाहें भी हुईं वायरल
दूसरी तरफ शुक्रवार को करीना एक और वजह से चर्चा में आ गई थीं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह मुंबई के एक जिम से बाहर निकलती नजर आईं. वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और तीसरी बार मां बनने वाली हैं. हालांकि, ये खबरें पूरी तरह गलत निकलीं. करीना की टीम ने साफ कर दिया कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं. एक करीबी सूत्र ने भी कहा, “करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं. यह सच नहीं है.”
‘दायरा’ में नजर आएंगी करीना
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म दायरा में नजर आएंगी. फिल्म में साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में हैं. जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज के बैनर तले बन रही यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है.

कहकशा परवीन
टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.
Read More