Aug 30, 2026 06:47 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

हेक्टर टॉमहॉक के बाद JSW-MG Motor अपनी दो और इलेक्ट्रिक कारें लाने की तैयारी कर रही है। इनमें एक मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। वहीं, कंपनी की दूसरी प्रीमियम लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी-कूपे डिजाइन के साथ आएगी।

एमजी IM6
केवल
₹32,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
JSW-MG Motor ने हाल ही में नई Hector Tomahawk को भारत में लॉन्च किया है। अब कंपनी अपनी दो और इलेक्ट्रिक कारें लाने की तैयारी कर रही है। इनमें एक मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। वहीं, कंपनी की दूसरी प्रीमियम लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी-कूपे डिजाइन के साथ आएगी। आइए जानते हैं एमजी की इन अपकमिंग इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारे में।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
₹ 67.59 - 74.5 लाख
₹ 7.4 - 14.4 लाख
MG S5
MG की भारतीय बाजार में पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ZS EV थी। हालांकि, लगातार बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच यह एसयूवी मार्केट में खास परफॉर्म नहीं कर पाई। कंपनी ने इसे अपडेट करने की कोशिश भी की, लेकिन अब MG ZS EV को बंद कर उसकी जगह एक नया मॉडल लाने की तैयारी हो रही है। इसका नाम MG S5 होगा। MG S5 का डिजाइन मौजूदा ZS EV के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक है। इसमें LED हेडलैम्प्स, बड़े ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स के साथ एयरो इंसर्ट्स, कनेक्टेड LED टेललैम्प्स और कूपे जैसे राउंडेड डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं। यह एसयूवी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले से बिक्री के लिए उपलब्ध है और Modular Scalable Platform (MSP) पर बेस्ड है। आकार के मामले में भी यह ZS EV से बड़ी है।
फीचर्स की बात करें तो MG S5 में 15.6-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें 49kWh और 64kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। बड़ी बैटरी के साथ इसकी रेंज करीब 500km हो सकती है, जबकि इलेक्ट्रिक मोटर करीब 167bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क दे सकती है। MG S5 की कीमत 20 लाख रुपये से ज्यादा होने की उम्मीद है और इसे इस साल के अंत तक या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।
MG IM6
MG अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों को MG Select डीलरशिप के जरिए सेल करती है। इस पोर्टफोलियो में फिलहाल M9 और Cyberster जैसे मॉडल शामिल हैं। अब कंपनी इस लाइनअप को एक्सपैंड करने की तैयारी कर रही है और इसके लिए MG IM6 को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। IM6 एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी-कूपे होगी और इसे Completely Built Unit (CBU) के तौर पर भारत लाए जाने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि यह एक मास-मार्केट मॉडल के बजाय प्रीमियम सेगमेंट की कार होगी। भारत में इसका मुकाबला Tesla Model Y और Hyundai Ioniq 5 जैसी इलेक्ट्रिक कारों से हो सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में IM6 को कई प्रीमियम फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है और भारतीय मॉडल में भी कंफर्ट, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी पर खास फोकस रहने की उम्मीद है।
इंटरनैशनल मार्केट में IM6 को 100kWh बैटरी पैक के साथ ऑफर किया जाता है। इसमें RWD और AWD दोनों ऑप्शन मिलते हैं। RWD वर्जन 401bhp की पावर और 500Nm का टॉर्क देता है, जबकि इसकी क्लेम्ड रेंज करीब 625km है। वहीं, AWD वर्जन 741bhp की पावर और 802Nm का जबरदस्त टॉर्क देता है। भारत में MG IM6 की शुरुआती कीमत करीब 50 लाख रुपये होने की उम्मीद है।
