JSSC Inter Level Vacancy 2026: 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 29 सितंबर तक करें आवेदन; जानें फीस और योग्यता - Haribhoomi

Published on 21 सित॰ 2026

JSSC Inter Level Vacancy 2026 के लिए आवेदन दोबारा शुरू। 12वीं पास अभ्यर्थी 29 सितंबर तक jssc.nic.in पर फॉर्म भरें। जानें योग्यता, आयु सीमा और फीस।

JSSC Inter Level Vacancy 2026,

JSSC Inter Level Vacancy 2026

  • Published: 21 Sep 2026, 09:09 AM IST
  • Last Updated: 21 Sep 2026, 09:09 AM IST

झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए जरूरी अपडेट है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JILCCE-2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। ऐसे अभ्यर्थी जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें दोबारा मौका दिया गया है।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन शुल्क 30 सितंबर तक जमा किया जा सकता है। ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

JSSC Inter Level Vacancy 2026: कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करनी होगी।

शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र होंगे।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 35 वर्ष
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों की आयु की गणना 3 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

JSSC Inter Level Application Fees: कितनी लगेगी फीस?
JSSC की इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थी
₹100
ओबीसी (झारखंड के अभ्यर्थी)
₹50
SC/ST (केवल झारखंड के अभ्यर्थी)
₹50

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी और भुगतान की स्थिति जरूर जांच लें।

JSSC JILCCE 2026: इन स्टेप्स से भरें ऑनलाइन फॉर्म
झारखंड इंटर लेवल भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर JILCCE-2026 भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरें और पंजीकरण पूरा करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • निर्धारित प्रारूप में अपना फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म और शुल्क भुगतान की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।