देश
- Edited by: पीयूष कुमार
- Updated Aug 17, 2026, 11:30 PM IST
Jharkhand Students Protest: झारखंड के रांची में 24 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए TDPL के जरिए कराई गई JSSC CGL समेत सभी परीक्षाओं और उनके परिणामों को रद्द करने का ऐलान किया है। फैसले के बाद जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शनकारी छात्रों ने जश्न मनाया।
![]()
JSSC CGL रद्द होने के बाद फूट-फूटकर रोए सफल अभ्यर्थी। ANI
Photo :
ANI
Jharkhand Students Protest: झारखंड के रांची में 24 दिनों से जारी छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम हेमंत सोरेन ने एजेंसी TDPL के जरिए कराई गई JSSC CGL सहित सभी परीक्षाओं और उनके नतीजों को रद्द करने का ऐलान किया।
इसके बाद रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे छात्रों में जश्न का माहौल है। वहीं, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में पास कर नौकरी करने वाले अभ्यर्थियों ने सचिवालय के बाहर जमकर हंगामा किया। परीक्षा रद्द किए जाने के बाद सरकारी नौकरी पाने वाले कई सफल अभ्यर्थी सचिवालय के बाहर फूट-फूटकर रोते नजर आएं।
सफल अभ्यर्थियों ने क्या कहा?
परीक्षा रद्द करने के फैसले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों में से एक का कहना है कि जब वो एक निष्पक्ष प्रक्रिया के जरिए शामिल हुए थे तो फिर ऐसा कदम क्यों उठाया जा रहा है? उनका कहना है कि आप जांच करवाइए। जांच में जो गड़बड़ मिलेगा, उसे हटाइए न, हम लोग आपसे सहमत हैं। हम आपका समर्थन कर रहे हैं।
जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में सफल एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि सरकार के फैसले के बाद वो सड़क पर आ गए हैं। वो अपने माता-पिता से कहेंगे, वो धैर्य रखिए, हम लोग फिर से जीतेंगे। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया वो अपने इस फैसले को वापस ले। सरकार के इस फैसले से अदालत का जो आदेश था, उसकी अवहेलना हुई है। एक तरह से कहा जा सकता है कि आज न्याय की हार हुई है। आज अदालत की हार हुई है। वो अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे।
हम अभी पूरी तरह संतुष्ट नहीं: देवेंद्र महतो
16 दिनों से भूख हड़ताल पर रहने वाले छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने हेमंत सरकार के फैसले पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा,"छात्रों के मुद्दों को गंभीरता से लेने और हमारी मांगों को पूरा करने के लिए हम आभार व्यक्त करते हैं; सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जांच पूरी लगन से की जा रही है और इसमें शामिल प्रत्येक भ्रष्ट व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा रहा है। इन गिरोहों के असली सरगनाओं तक पहुंचने के लिए पुलिस बल ठोस प्रयास कर रहा है।"
हमारी मांगें पूरी हो गई हैं, लेकिन हम अभी पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं, क्योंकि अभी लंबी लड़ाई बाकी है। फिर भी, हम अपनी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार के प्रति आभार और कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। हम मीडिया, पुलिस, प्रशासन, छात्रों और अभिभावकों सहित अपने सभी मित्रों को भी धन्यवाद देते हैं। हालांकि, संपूर्ण शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। भविष्य की रणनीति के बारे में हम इस मामले पर विचार-विमर्श करने के बाद घोषणा करेंगे।"
![]()
पीयूष कुमारauthor
पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- India
End of Article