Jr NTR Health Update: अब कैसी है जूनियर NTR की तबीयत? डॉक्टर बोले: अभी 2-3 महीने और..

Published on 12 अग॰ 2026

Aug 12, 2026 06:23 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Junior NTR Health Update: जूनियर एनटीआर की सेहत के बारे में डॉक्टरों ने बताया है कि अभी उन्हें पूरी तरह ठीक होकर वापस कमबैक करने में करीब 2 से 3 महीने का वक्त और लग जाएगा।

Junior NTR Health Update

जूनियर एनटीआर की सेहत को लेकर फैंस काफी फिक्रमंद थे, लेकिन अब हेल्थ अपडेट आया है।

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर जूनियर एनटीआर जुलाई में अपनी अपकमिंग फिल्म 'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान जख्मी हो गए थे। बुधवार को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में जूनियर एनटीआर के कंधे की सर्जरी की गई। टीम ने वादा किया है कि वो जल्द ही फैंस को एक्टर के हेल्थ का अपडेट जारी करेंगे। हॉस्पिटल ने अपने हेल्थ बुलेटिन में बताया है कि जूनियर एनटीआर की 'आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी' की गई है। डॉक्टरों के मुताबिक इस सर्जरी से जूनियर एनटीआर को रिकवर करने में मदद मिलेगी।

अब कैसी है जूनियर एनटीआर की हेल्थ?

बुलेटिन के मुताबिक, "श्री एनटीआर को हाल ही में कंधे में चोट लग गई। मेडिकल एक्सपर्ट्स की एक डेडिकेटेड टीम के साथ सलाह-मशवरे और फॉलोअप के बाद, यह तय किया गया कि उन्हें आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी से जल्द और पूरी तरह से ठीक होने में मदद मिलेगी।" जूनियर एनटीआर की सेहत के बारे में हॉस्पिटल ने हेल्थ बुलेटिन में बताया कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सर्जरी पूरी तरह सफल रही और एनटीआर अब ठीक हैं। डॉक्टर अब रीहैबिलेशन प्रोग्राम चलाएंगे, जिसमें थोड़ा वक्त लगेगा।

डॉक्टरों ने दी थी 8 हफ्ते रेस्ट की सलाह

डॉक्टरों के मुताबिक 2 से 3 महीने के भीतर जूनियर एनटीआर अपनी नॉर्मल कंडीशन में लौट आएंगे। ड्रैगन की शूटिंग के दौरान जब सुपरस्टार एक्टर को चोट लगी थी, तब डॉक्टरों ने उनकी सेहत को देखते हुए 6 से 8 हफ्ते पूरी तरह आराम करने की सलाह दी थी। फैंस इसी से समझ गए थे कि जूनियर एनटीआर की चोट गंभीर है। बात उनकी अपकमिंग फिल्म की करें तो 'KGF' और 'सालार' जैसी फिल्में बना चुके लीजेंडरी डायरेक्टर प्रशांत नील की अगली फिल्म ड्रैगन है। इसी फिल्म में जूनियर एनटीआर लीड रोल प्ले कर रहे हैं।

क्या होगी कहानी और फिल्म की कास्ट?

जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर उनकी इस अपकमिंग फिल्म की पहली झलक फैंस के साथ साझा की गई थी। इस फिल्म में वह RRR और देवरा की तुलना में काफी अलग नजर आएंगे। ड्रैगन में जूनियर एनटीआर लुगर नाम के एक हत्यारे का रोल प्ले करते नजर आएंगे, जो अफीम बिजनेस के केंद्र में है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के अलावा बीजू मेनन, रुक्मिणी वसंत, खुशबू सुंदर, गुरु सोमसुंदरम, सिद्धांत गुप्ता, प्रभास श्रीनु और भीमल जीत ओबेरॉय भी शामिल हैं। मूवी 11 जून 2027 को रिलीज होगी।