Jairam Mahato: रांची में JPSC-JSSC नियुक्ति विवाद को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं. इसी बीच डुमरी विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता जयराम महतो छात्रों के समर्थन में आज, 9 अगस्त को एक दिवसीय निर्जला अनशन कर रहे हैं. जयराम महतो सुबह 6 बजे पुराने विधानसभा परिसर में अनशन पर बैठ रहे हैं. उनका यह अनशन जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 15 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और भूख हड़ताल के समर्थन में हो रहा है.
जयराम महतो ने सरकार को दी चेतावनी
जयराम महतो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर लिखा है कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन समर्थन में पुराना विधानसभा परिसर में आज सुबह 6:50 बजे से एक दिवसीय 24 घंटे का निर्जला उपवास शुरू कर चूका हूं. विगत 25 जुलाई से छात्र आंदोलनरत हैं. भूख हड़ताल से छात्रों की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है और सरकार इसे बहुत गंभीरता से नहीं ले रही है. पूरे विश्व के कानों में ये आवाज पहुंच रही है लेकिन शायद राज्य सरकार के कानों तक नहीं पहुंच रही है. इस उपवास का उद्देश्य छात्रों की आवाज को राजा तक पहुंचाना है. अगर कारगर हुआ तो अच्छी बात है अन्यथा मेरे आंदोलन की नई रुपरेखा तय की जाएगी, संघर्ष जारी रहेगा. टीडीपीएल (TDPL) द्वारा लिए गए JPSC/JSSC के सभी नियुक्ति परीक्षाओं को रद्द करो. दोषियों को गिरफ्तार करो, CBI/ED से जांच करवाओ. साथ ही JPSC और JSSC के सभी पदाधिकारियों के घोटाले में संलिप्तता की भी निष्पक्ष जांच हो.
ये भी पढ़ें: एनएसयूआई से मंत्रियों की वार्ता, 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करने और 90 दिनों में जांच पूरी करने की मांग
View on Instagram
जयराम महतो ने की CBI जांच की मांग
जयराम महतो ने कहा, “हमें लगता है कि सरकार को पता है कि दोषी कौन हैं. यह कोई मामूली मामला नहीं है. लाखों रुपये में सीटें बेचे जाने की बात सामने आ रही है. इतनी बड़ी रकम को केवल कोई अधिकारी या आम व्यक्ति अकेले हड़प ले, यह संभव नहीं लगता. इसमें प्रभावशाली लोग शामिल हैं और आशंका है कि पर्दे के पीछे से जुड़े बड़े नाम कहीं सामने न आ जाए. विधानसभा के सदस्य के तौर पर मुझे लगता है कि मेरी भागीदारी और यह भूख हड़ताल सरकार पर कम से कम एक प्रतिशत अतिरिक्त दबाव बनाने में मदद कर सकती है इस मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए. मेरा मानना है कि मुख्यमंत्री को छात्रों से सीधे संवाद करना चाहिए. विधानसभा का घेराव कल निर्धारित है और मैं उसका पूरी तरह समर्थन करता हूं.”
He says, We feel the government knows exactly who the guilty parties are. This is no pic.twitter.com/TuS5tc4s6T
— ANI (@ANI) August 9, 2026
">