रांची की सड़कों से लेकर विधानसभा परिसर तक अब छात्रों की आवाज गूंज रही है. छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डटे हैं तो वहीं विधानसभा परिसर में बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है. हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ बीजेपी के विधायकों ने जमकर नारेबाजी की. विधायक अपने साथ पोस्टर बैनर लेकर पहुंचे थे और JPSC भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का विरोध कर रहे थे. इन सबके बीच छात्रों की मांग क्लियर है. वो ये है कि परीक्षा रद्द हो, CBI जांच और एक्शन हो.
जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत और समाधान निकालने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति बनाई है. ये कमिटी प्रदर्शनकारियों के साथ बात करेगी. साथ ही उनकी मांगों पर विचार करेगी. इस कमेटी में एक अफसर और चार मंत्रियों के नाम हैं.
दूसरी तरफ छात्रों की तरफ से भी 11 लोगों का डेलिगेशन बात करेगा, जिनमें 8 छात्र हैं, दो पत्रकार और एक एक्सपर्ट शामिल है. हेमंत सोरेन ने छात्रों से वार्ता के लिए जो कमिटी बनाई है, उसमें 4 मंत्री और एक अफसर शामिल है. इसमें सुदिव्य कुमार, चमरा लिंडा, दीपिका पांडेय सिंह और संजय सिंह यादव चार मंत्री हैं जो छात्रों से बात कर रहे हैं. साथ ही विकास आयुक्त अजय सिंह को भी कमेटी में रखा गया है.
छात्रों की मांग क्या है?
- पहली: 14वीं JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रद्द हो
- दूसरी: JPSC-JSSC परीक्षाओं की जांच CBI-ED को दें
- तीसरी: TDPL को ठेका देने वाले अफसरों पर एक्शन हो
- चौथी: पेपर में देरी के कारण उम्र सीमा में छूट दी जाए
- पांचवीं: OMR शीट में NOT ATTEMPTED का विकल्प
अब तक 19 गिरफ्तार
वहीं दूसरी तरफ सीआईडी लगातार इस मामले में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर रही है. अब तक 19 लोग गिरफ्तार हुए हैं. JPSC से तत्कालीन डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन श्वेता कुमारी गुप्ता और कर्मचारी सोनू कुमार की गिरफ्तारी हुई है.
TDPL कंपनी से रामवीर सिंह, अभय कुमार तिवारी, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद एबाद, हेमंत वर्मा, प्रदीप सिंह, संजय कुमार और अरविंद कुमार की गिरफ्तारी की गई है. परीक्षा सिंडिकेट से उमेश कुमार, बुद्धेश्वर भगत, रमेश कुमार, अमित कुमार , उमाकात उरांव, रोशन केरकेट्टा, मनोज कुमार, रक्षक सिंह और धमेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है.
ब्यूरो रिपोर्ट टीवी9 भारतवर्ष.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More