Journalist Rosy detained: ACP विवेक भगत के खिलाफ FIR की मांग कर रहीं पत्रकार रोज़ी को पुलिस ने उठाया

Published on 4 अक्टू॰ 2026

Journalist Rosy Protest Delhi: दिल्ली (Delhi) में स्वतंत्र पत्रकार रोज़ी (Journalist Rosy) को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। 

रोज़ी कथित यौन उत्पीड़न के मामले में ACP विवेक भगत (ACP Vivek Bhagat) के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं।

दिल्ली पुलिस ने ACP विवेक भगत के खिलाफ तीन पत्रकारों की कथित यौन उत्पीड़न शिकायतों को जांच के लिए क्राइम ब्रांच भेजा है। रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायतों के बावजूद अभी FIR दर्ज नहीं हुई है।

ACP विवेक भगत पर तीन पत्रकारों की कथित यौन उत्पीड़न शिकायतें क्राइम ब्रांच भेजी गईं। रिपोर्ट… pic.twitter.com/91NDSofGT0

— Bansal News Official (@BansalNews_) October 4, 2026

रोज़ी का आरोप है कि ACP विवेक भगत ने उनके साथ यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) किया। इसी मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने विरोध शुरू किया था। अब उन्हें हिरासत में लिए जाने को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

पत्रकार की शिकायत पर  होना चाहिए निष्पक्ष जांच

सोशल मीडिया (Social Media) पर भी इस कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने मांग की है कि पत्रकार की शिकायत पर निष्पक्ष जांच की जाए और पूरे मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाए।

हालांकि, ACP विवेक भगत पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इस जानकारी से नहीं होती है। मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) का विस्तृत आधिकारिक पक्ष सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट होगी।

A female journalist is molested by Delhi Police ACP Vivek Bhagat, and instead of registering an FIR against the accused, Delhi Police detains the victim herself.

Every day, Delhi Police stoops to a new low! pic.twitter.com/FRc1UzQAIM

— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 4, 2026

तीन महिला पत्रकारों के पुलिस पर गंभीर आरोप

3 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली इलाके में हुए एक विरोध-प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने पुलिस अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

दिल्ली पुलिस ने क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच

शिकायतें नई दिल्ली जिला पुलिस को प्राप्त हुईं, जिसके बाद मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। अब क्राइम ब्रांच शिकायतों में लगाए गए आरोपों, घटनाक्रम और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करेगी। 

यह भी पढ़ें: Uma Bharti Statement: अमित शाह के ऐलान से पूरी हुई उमा भारती की मुराद! पूर्व CM का ये था संकल्प

लेखक