Jokes of the Day: देवर के सवाल पर भाभी ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर चकराया सिर! पढ़ें 30 मजेदार चुटकुले

Published on 18 अग॰ 2026

हंसना सेहत के लिए उतना ही जरूरी है, जितना शरीर के  लिए खाना। अगर आप बिना खाने के नहीं रह सकते तो हंसे बिना भी न रहा करें। अब रोजना हंसने के लिए आप चुटकुलों का सहारा ले सकते हैं। आपको लोटपोट करने वाले 30 चुटकुले हम शेयर कर रहे हैं।

जैसे शरीर को स्वस्थ और एक्टिव रखने के लिए खाना जरूरी होता है, वैसे ही दिमाग को शांत रखने के लिए हंसना जरूरी है। आजकल की लाइफस्टाइल में लोग हंसना भूल चुके हैं, तो चलिए आपको हंसी का डोज हम देते हैं। हम यहां कुछ झन्नाटेदार चुटकुले आपके साथ साझा कर रहे हैं, इन्हें पढ़ें और ठहाके मारकर हंसना शुरू करें।

1. देवर: भाभी, आप मुझे इतना काम क्यों करवाती हो?

भाभी: ताकि तुम्हारी शादी हो तो बीवी तुम्हें वापस मायके न भेज दे!

देवर: भाभी, आप अभी से मेरी चिंता करने लगीं?

2. देवर- भाभी जी इतनी अच्छी चटनी कैसे बना लेती हो

भाभी- बनाते वक्त आपके भाई का ध्यान कर लेती हूं, कूटने में आसानी होती है।

3. भाभी: "देवर जी, तुम इतने उदास क्यों बैठे हो?"

देवर: "भाभी, कल मैंने एक ज्योतिष को हाथ दिखाया था।"

भाभी: "तो उसने क्या कहा?"देवर: "उसने कहा कि तुम्हारी जिंदगी में एक खूबसूरत और समझदार महिला आने वाली है।"

भाभी: "तो इसमें उदास होने की क्या बात है, यह तो खुशी की बात है!"

देवर: "अरे भाभी, वही तो टेंशन है... मेरी बीवी को पता चल गया तो वो मुझे जान से मार देगी!

4. देवर: "भाभी आज चाय में वो मजा नहीं आया।"

भाभी: "क्यों चीनी कम है क्या?"

देवर: "चीनी तो ठीक है लेकिन आपके हाथ का प्यार कम था।"

भाभी (गुस्से में पलटी): "रुक अभी बेलन लाती हूँ... प्यार की मात्रा अभी बढ़ाकर आती हूं!"

5. देवर: भाभी, आप इतनी सुंदर कैसे हैं?

भाभी: क्योंकि मैं रोज आईना देखती हूं.

देवर: अच्छा, मुझे लगा आईना रोज आपको देखता होगा!

6. देवर: भाभी, आज खाना बहुत स्वादिष्ट है.

भाभी: सच में?

देवर: हां, इसलिए दो बार सोच रहा हूं कि तारीफ करूं या नहीं!

7. भाभी: तुम दिनभर मोबाइल में क्या देखते रहते हो?

देवर: भाभी, भविष्य की भाभी ढूंढ रहा हूं!

8. देवर: भाभी, भैया आपसे डरते हैं क्या?

भाभी: नहीं, वो मेरी इज्जत करते हैं.

देवर: नाम बदलने से मतलब थोड़ी बदल जाता है!

9. देवर: भाभी आज खाने में क्या खास बनाया है?

भाभी: तुम्हारी पसंद की सब्जी।

देवर: फिर तो आज मैं बाहर खाना खाऊंगा।

भाभी: क्यों?

देवर: क्योंकि आपकी पसंद की सब्जी का स्वाद मुझे पता है!

10. देवर: भाभी आप मुझे रोज काम क्यों बताती हो?

भाभी: क्योंकि तुम घर में खाली बैठे रहते हो।

देवर: मैं खाली नहीं बैठता भाभी मैं सोचता रहता हूं कि आप कब काम बताएंगी!

11. पत्नी- देखो मौसम कितना हसीन है

तुम्हारा क्या प्लान है ?

पति- मेरा तो वही है 178 में 1 GB का 28 दिन के लिए।

पत्नी- घुस जाओ तुम मोबाइल में पहले।

12. एक ऑटो वाले की शादी हो रही थी

जब उसकी दुल्हन फेरों के वक्त उसके पास बैठी तो वह बोला,

थोड़ा पास होकर बैठो, अभी एक और बैठ सकती है

फिर क्या था मण्डप में दे चप्पल, दे चप्पल।

13. पति-पत्नी एक ही प्लेट में गोलगप्पे खा रहे थे

एक दूसरे की आंख में आंख डाले पत्नी ने रोमांटिक हो कर पूछा?

ऐसे क्या देख रहे हो जी?

पति- थोडा आराम से खा, मेरी बारी ही नहीं आ रही।

14. शादी एक ऐसा दिन है

जब लड़का स्टेज पर अपनी दुल्हन के साथ

बैठे हुए दूसरी लड़कियों को देखकर सोचता है

अचानक इतनी सुंदर लड़कियां कहां से आ गईं,

आज से पहले कहां मर गई थीं।

15. ऑपरेशन टेबल पर लेटे हुए गोलू ने डॉक्टर से पूछा

गोलू- अस्पताल में कब तक रुकना पड़ेगा डॉक्टर साहब?

डॉक्टर- ऑपरेशन सफल हुआ तो एक हफ्ता,

नहीं तो आधा घंटा।

16. बॉयफ्रेंड- तुम लड़किया लव मैरिज क्यों करती हो?

गर्लफ्रेंड- अनजान नमूना मिलने से अच्छा है, जाना पहचाना ही मिल जाए

गर्लफ्रेंड- तुम लड़के लव मैरिज क्यों करते हो?

गर्लफ्रेंड- एनाकोंडा मिलने से अच्छा है की पहले से पाली हुई नागिन मिले

17. दामाद- तुमने मेरी बेटी में क्या देख कर शादी की?

ससुर- कुछ नहीं बस बचपन से शौक था,

बड़े पंगे लेने का।

18. दामाद- आदमी-औरत में इतना भेदभाव क्यों करते हैं?

सास- वो कैसे?

दामाद- औरत सीधी हो तो उसे गाय और आदमी सीधा

हो तो उसे गधा क्यों कहते हैं?

19. गप्पू- प्यार हो जाता है या करना पड़ता है?

पप्पू- ये तो परिस्थिति पर निर्भर करता है

गप्पू- वो कैसे?

पप्पू- लड़की सुन्दर हो और स्कूटी पर हो,

तो हो जाता है, लेकिन लड़की बदसूरत हो पर मर्सीडीज में हो

तो करना पड़ता है।

20. टीचर- आज मैं तुमको Noun पढ़ाऊंगी

पप्पू- जी मैम

टीचर- खड़े हो और बताओ,

लड़की सबसे हंसकर बात करती है

इसमें लड़की क्या है?

पप्पू- जी लड़की बिगड़ी हुई है,

सभी से सेंटिग करना चाहती है।

21. पिंकी पडिंत के पास जाकर बोली-

पडिंत जी मेरी शादी क्यों नहीं हो रही है?

पडिंत- कैसे होगी पगली, तेरी कुंडली में तो

सुख ही सुख लिखा है

22. बाबा ने महिला को बताया मौनव्रत का मतलब

महिला- बाबा मौनव्रत किसे कहते हैं

बाबा- जब हम कई साल नहीं बोलते हैं,

उसे मौनव्रत कहते हैं

महिला- पर हम लोग तो उसे शादी कहते हैं

23. सास (बहू से)- क्यों मार रही हो बच्चे को?

बहू- मैंने कहा पढ़ ले, अच्छी बीवी मिलेगी

सास- तो इसमें मारने वाली क्या बात है?

बहू- ये कहता है कि पापा भी तो खूब पढ़े लिखे थे।

24. पति आधी रात को अपनी मोटी बीवी को जगा कर बोला-

घुट-घुट कर मरना सही है या फिर एकदम से मर जाना?

पत्नी- एकदम से मर जाना अच्छा होता है

पति- तो अपनी दूसरी टांग भी मेरे ऊपर रखे दे

और किस्सा खत्म कर मेरा।

25. पति को काफी हिचकी आ रही थी

पत्नी ने पति की तरफ घूर कर देखा और बोली-

मैं तो यहां हूं फिर बाहर कौन मरी जा रही है,

तुम्हारे लिए।

26. सुनीता- डॉक्टर साहब, मेरे चेहरे में जलन हो रही है

डॉक्टर- आपके चेहरे का एक्स-रे करना पड़ेगा

सुनीता- एक्स-रे में क्या होता है?

डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है

सुनीता- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं

डॉक्टर बेहोश

27. नौकर- सेठ जी छुट्टी दे दो, गांव जाना है

सेठ- पर गांव क्यों जाना है?

नौकर- मेरी शादी है इसलिए

सेठ- कितने दिनों की छुट्टी चाहिए?

नौकर- ये तो बहू का चेहरा देखकर ही बता पाऊंगा।

28. गर्लफ्रेंड- बेबी मेरे लिए कोई रोमांटिक शायरी सुनाओ न

बॉयफ्रेंड- तुम्हारी सूरत मेरे दिल ऐसे बस गई,

जैसे छोटे से दरवाजे में भैंस फंस गई।

29. पत्नी- तुम तो कहते थे कि शादी के बाद भी,

मुझे खूब प्यार करोगे?

पति- अब मुझे क्या पता था कि,

तुम्हारी शादी मुझसे ही हो जाएगी।

30. पत्नी- आखिर मैं क्या-क्या संभालू?

तुमको संभालू, तुम्हारे बच्चे संभालू,

तुम्हारे मां बाप को संभालू या तुम्हारा घर संभालू

पति- तुम सिर्फ अपनी जबान संभाल लो।