
जॉन कैम्पबेल का कमाल (फोटो-पीटीआई)
तिरुवनंतपुरम वनडे में वेस्टइंडीज को कमाल शुरुआत देने वाले ओपनर जॉन कैम्पबेल ने गुवाहाटी में भी अपने बल्ले का कमाल दिखाया. बाएं हाथ के इस ओपनर ने महज 29 गेंदों में अर्धशतक लगाया और इसके बाद ये खिलाड़ी..गेंदों में शतक तक पहुंच गया. जॉन कैम्पबेल ने भारतीय तेज गेंदबाजों की जबरदस्त पिटाई करते हुए अपने वनडे करियर में दूसरा शतक ठोका. जॉन कैम्पबेल ने तकनीक और पावर का गजब मेल दिखाते हुए प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी और गुरनूर बराड़ की जमकर धुनाई की. स्पिनर कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा भी उन्हें नहीं रोक सके. प्रसिद्ध कृष्णा के एक ओवर में तो उन्होंने 22 रन कूट दिए. वैसे क्या आप जानते हैं कि इस खिलाड़ी पर चार सालों का बैन लग चुका है और वो भी खून नहीं देने की वजह से.आइए आपको बताते हैं क्या है कहानी.
जॉन कैम्पबेल पर क्यों लगा था बैन?
जमैका का ये बल्लेबाज बेहद ही टैलेंटेड माना जाता है लेकिन साल 2022 में उनके करियर पर बड़ा ब्रेक लगा. दरअसल अप्रैल 2022 में उन्होंने डोपिंग कंट्रोल ऑफिसर्स को ब्लड सैंपल देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद जमैका के एंटी डोपिंग कमिशन ने उनपर चार सालों का बैन लगा दिया. बाद में कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट में अपील करने के बाद उनका बैन घटाकर 22 महीने कर दिया गया और अगस्त 2024 में उनका बैन खत्म हुआ. बड़ी बात ये है कि जॉन कैम्पबेल बैन के बाद सुपर 50 के फाइनल में टॉस करने नहीं पहुंचे और उनपर फिर चार मैचों का सस्पेंशन लगा लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया गया.
FASTEST FIFTY!
John Campbell brings up his half-century in just 28 balls! pic.twitter.com/6XN59jUWI7
— Rehan 56 (@imrehan056) September 30, 2026
घरेलू क्रिकेट में कमाल प्रदर्शन कर वापसी
जॉन कैम्पबेल ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर वेस्टइंडीज की टीम में वापसी की. बाएं हाथ के इस खिलाड़ी टेस्ट में भारत के खिलाफ सेंचुरी लगाई और अब वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भी उन्होंने शतक ठोक दिया है. बता दें कैम्पबेल ने 7 साल बाद वनडे शतक लगाया है. पिछला शतक उन्होंने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ ठोका था.

अनूप देव सिंह
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल 2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.
Read More