JK: बॉर्डर पर सांबा और कठुआ में 2 बार दिखा संदिग्ध ड्रोन, BSF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Published on 25 जुल॰ 2026

भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सांबा और कठुआ जिलों में दो बार संदिग्ध ड्रोन देखे गए. कठुआ के बोबिया और सांबा के तारोर इलाकों में ये ड्रोन मंडराते हुए पाए गए. सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने तुरंत बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया. अधिकारियों को संदेह है कि ये ड्रोन पाकिस्तान से आए थे.

JK: बॉर्डर पर सांबा और कठुआ में 2 बार दिखा संदिग्ध ड्रोन, BSF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

फाइल फोटो

रमन सैनी

रमन सैनी | Edited By: आकांक्षा मिश्रा |  Updated on: Jul 25, 2026 2:13 PM IST

Google News Badge

Share

भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर सांबा और कठुआ में दो बार संदिग्ध ड्रोन देखा गया. कठुआ के बोबिया इलाके और सांबा के टारोर इलाके में ड्रोन देखा गया. BSF ने भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर से सटे इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात सांबा के विजयपुर इलाके में तारोर गांव के ऊपर सेना के जवानों ने हवा में एक चीज देखी, जिसके पाकिस्तानी ड्रोन होने का शक है. इसके बाद काउंटर-ड्रोन उपाय शुरू किए गए.

उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि ड्रोन IB (इंटरनेशनल बॉर्डर) पार करके पाकिस्तान लौट गया. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम कठुआ ज़िले के हीरानगर सेक्टर में चक नलुआ गांव के ऊपर एक और संदिग्ध ड्रोन मंडराता हुआ देखा गया. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने दोनों जगहों पर ड्रोन से जुड़ी किसी भी चीज़ या सबूत का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया.

STORY | Suspected cross-border drones trigger searches in J-K’s Samba, Kathua

Security forces on Saturday launched extensive search operations after suspected Pakistani drones were detected near the International Border (IB) in Jammu and Kashmirs Samba and Kathua districts, pic.twitter.com/jqzm4fH4m9

— Press Trust of India (@PTI_News) July 25, 2026

रमन सैनी

रमन सैनी

रमन सैनी एक वरिष्ठ टेलीविजन पत्रकार हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है. फिलहाल टीवी9 भारतवर्ष में स्पेशल रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले इंडिया डेली लाइव में जम्मू कश्मीर ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. रमन सैनी ने अपने करियर के 15 वर्ष इंडिया टीवी के साथ बिताए. इसके बाद उन्होंने इंडिया डेली लाइव जॉइन किया, जहां से जम्मू कश्मीर की अहम रिपोर्टिंग का नेतृत्व किया. उनकी पत्रकारिता का मुख्य फोकस संघर्ष क्षेत्र, आंतरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर रहा है. रमन सैनी ने आतंकवाद, सीमा पार घुसपैठ और लगातार होने वाली क्रॉस बॉर्डर फायरिंग की व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन हमला, दीनानगर पुलिस स्टेशन हमला जैसे बड़े आतंकी मामलों की कवरेज के अलावा उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर जैसी सैन्य कार्रवाइयों को भी कवर किया है.

Read More

google button

Follow Us