Jio ने अपनी JioPC सर्विस को अब सभी इंटरनेट यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया है, जिससे पुराने लैपटॉप और डेस्कटॉप ...और पढ़ें

क्या है JioPC? जिससे पुराना लैपटॉप हो जाएगा सुपरफास्ट, 16GB तक RAM और 1TB स्टोरेज भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपका लैपटॉप या डेस्कटॉप भी काफी ज्यादा पुराना हो गया है और इसकी वजह से उसकी स्पीड स्लो हो गई है, तो नया कंप्यूटर खरीदने से पहले Jio की नई सर्विस के बारे में जरूर जान लें। दरअसल, रिलायंस जियो ने अपनी JioPC सर्विस को अब ज्यादा इंटरनेट यूजर्स के लिए उपलब्ध कराने का एलान किया है। इसकी मदद से अब पुराने कंप्यूटर पर भी क्लाउड के जरिए ज्यादा RAM, स्टोरेज और एडवांस कंप्यूटिंग क्षमता का यूज किया जा सकेगा।
इस पर कंपनी का कहना है कि JioPC के जरिए यूजर्स अपने मौजूदा लैपटॉप या डेस्कटॉप पर 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज की क्षमता हासिल कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसके लिए नया कंप्यूटर या कोई एक्स्ट्रा हार्डवेयर खरीदने की भी जरूरत नहीं है। चलिए पहले जानते हैं कि ये JioPC क्या है...
क्या है JioPC?
JioPC को अगर आसान शब्दों में समझें तो ये रिलायंस जियो द्वारा पेश की गई एक क्लाउड-बेस्ड वर्चुअल डेस्कटॉप सर्विस है, जो किसी भी नॉर्मल टीवी या पुराने लैपटॉप को एक पावरफुल कंप्यूटर में बदल देती है।
सिर्फ Jio यूजर्स तक लिमिटेड नहीं
कंपनी ने पहले इस सुविधा को सिर्फ जियो होम ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध कराया था, लेकिन अब इसे एक अलग सब्सक्रिप्शन सर्विस के तोर पर पेश किया गया है। इसका मतलब है कि किसी भी कंपनी का इंटरनेट कनेक्शन यूज करने वाले यूजर्स अब इस नए JioPC का फायदा उठा सकते हैं।
खास बात ये है कि इस सर्विस को कुछ ही मिनटों में शुरू किया जा सकता है। यूजर्स को न तो अपने पुराने डेटा को दूसरी जगह ट्रांसफर करना होगा और न ही कंप्यूटर में कोई नया पार्ट लगाना होगा। Jio का दावा है कि करीब 8 साल पुराने कंप्यूटर को भी इस सर्विस के जरिए आज की जरूरतों के हिसाब से यूज किया जा सकता है।
JioPC के सब्सक्रिप्शन प्लान
JioPC के सब्सक्रिप्शन प्लान की शुरुआती कीमत 1,000 रुपये है। जबकि अलग-अलग RAM और स्टोरेज ऑप्शन के साथ और भी कई प्लान्स कंपनी ऑफर कर रही है।
- JioPC के 8GB RAM + 500GB स्टोरेज वाले प्लान की कीमत 2 महीने के लिए ₹1,000
- JioPC के 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वाले प्लान की कीमत 2 महीने के लिए ₹1,200
- JioPC के 8GB RAM + 500GB स्टोरेज वाले प्लान की कीमत 5 महीने के लिए ₹2,000
- JioPC Ultra के 5 महीने वाले प्लान की कीमत ₹2,500
- JioPC के 8GB RAM + 500GB स्टोरेज वाले प्लान की कीमत 12 महीने के लिए ₹4,000
- JioPC Ultra के 12 महीने वाले प्लान की कीमत ₹5,000
अच्छा इंटरनेट कनेक्शन जरूरी
JioPC पूरी तरह से एक क्लाउड बेस्ड सर्विस है, इसलिए इसे बेहतर तरीके से यूज करने के लिए फास्ट और स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन होना बेहद जरूरी है। यूजर्स इसे ब्रॉडबैंड के अलावा अच्छे 4G या 5G नेटवर्क के जरिए भी यूज कर सकते हैं।