Jharkhand Weather  :  17 जुलाई तक बारिश, वज्रपात व तेज हवा का अलर्ट

Published on 13 जुल॰ 2026

Ranchi :  झारखंड में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है. अगले पांच दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, 14 जुलाई से अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. 

वित्त समिति की सहमति के बिना ही VC के इशारे पर किताब के सप्लायर को 31 लाख का भुगतान
ट्रेनों के AC कोच से 1.27 करोड़ बेडशीट, कंबल, तकिये के कवर चोरी, इलजाम यात्रियों पर, रांची भी बदनाम

जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. आईएमडी ने अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

13-17 तक वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 13 जुलाई से 17 जुलाई तक पूरे झारखंड में मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. खराब मौसम में लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है.बारिश और वज्रपात के दौरान घर या किसी पक्के भवन में रहने की सलाह भी दी गई है. साथ ही मौसम विभाग की चेतावनी और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.


13 और 14 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, 13 जुलाई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 14 जुलाई को इन जिलों के अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है.


इन जिलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह


आईएमडी ने रांची, बोकारो, रामगढ़, धनबाद, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, कोडरमा, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है.


रामगढ़ में सबसे अधिक बारिश दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में  रामगढ़ में सबसे अधिक 34.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं राज्य का सबसे अधिक तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस पाकुड़ में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रहा.

अब भी सामान्य से 40 प्रतिशत कम बारिश

1 जून से 13 जुलाई तक झारखंड में सामान्य से करीब 40 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा कमी गढ़वा, चतरा और पाकुड़ जिले में रही है. मौसम विभाग का मानना है कि इस सप्ताह होने वाली बारिश से वर्षा की कमी कुछ हद तक पूरी हो सकती है.