एजुकेशन
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Aug 4, 2026, 09:12 AM IST
Delhi Government Free JEE NEET Coaching: दिल्ली सरकार ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 12वीं कक्षा में JEE और NEET की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक साल के मुफ्त रेजिडेंशियल कोचिंग प्रोग्राम की घोषणा की है। यहां पूरे कोर्स के दौरान छात्रों को मुफ्त कोचिंग, रहने की सुविधा और खाना शामिल होगा।
![]()
Free JEE NEET Coaching: दिल्ली सरकार दे रही है एक साल की मुफ्त JEE-NEET कोचिंग
Delhi Government Free JEE NEET Coaching: दिल्ली सरकार ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। हाल ही में दिल्ली सरकार ने पुणे की एक गैर-लाभकारी संस्था की स्कॉलरशिप के तहत, सरकारी और गैर सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले JEE और NEET की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक साल के मुफ्त रेजिडेंशियल कोचिंग प्रोग्राम की घोषणा (Free JEE NEET Coaching) की है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने सरकारी और गैर सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को 'दक्षणा फाउंडेशन' की स्कॉलरशिप के तहत जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) और नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक साल के मुफ्त रेजिडेंशियल कोचिंग प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी। इसके लिए छात्रों का सेलेक्शन छात्रों का चयन जॉइंट दक्षणा सिलेक्शन टेस्ट (JSDT) 2027 के जरिए किया जाएगा, जो इस साल दिसंबर में आयोजित होने वाला है।
सरकारी और गैर सहायता प्राप्त सरकारी स्कूलों के लिए
डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक यह स्कॉलरशिप मौजूदा एकेडमिक सेशन के दौरान सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा (साइंस) के होनहार और योग्य छात्रों के लिए है।
एक साल की फ्री रेजिडेंशियल कोचिंग संस्थान
दिल्ली सरकार ने सोमवार को पुणे की एक गैर-लाभकारी संस्था की स्कॉलरशिप के तहत, सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले JEE और NEET की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक साल के मुफ्त रेजिडेंशियल कोचिंग प्रोग्राम की घोषणा की। इसमें कहा गया है कि चुने गए छात्रों को महाराष्ट्र के पुणे जिले के कडुस गांव में स्थित फाउंडेशन के कैंपस, दक्षणा वैली में एक साल के लिए मुफ्त रेजिडेंशियल कोचिंग मिलेगी।
स्टूडेंट्स के लिए रहने और खाने की सुविधा
खास बात यह कोचिंग छात्रों को बिना किसी खर्चे के उपलब्द करवाई जाएगी। विभाग ने कहा कि यह प्रोग्राम छात्रों को बिना किसी खर्च के उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें पूरे कोर्स के दौरान मुफ्त कोचिंग, रहने की सुविधा और खाना शामिल होगा।
![]()
आदित्य सिंहauthor
आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article