Janmashtami Celebrations at Bhopal Central Jail :जेल की सलाखों के पीछे गूंजे कान्हा के जयकारे! कैदियों के बीच जन्माष्टमी मनाने पहुंचे CM मोहन यादव, दिखा अनोखा नजारा

Published on 4 सित॰ 2026

भोपाल केंद्रीय जेल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जेल परिसर में आयोजित विशेष जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए और कैदियों के बीच कृष्ण जन्मोत्सव का हिस्सा बने।

Janmashtami Celebrations at Bhopal Central Jail :जेल की सलाखों के पीछे गूंजे कान्हा के जयकारे! कैदियों के बीच जन्माष्टमी मनाने पहुंचे CM मोहन यादव, दिखा अनोखा नजारा

Modified Date: September 4, 2026 / 09:04 pm IST

Published Date: September 4, 2026 8:47 pm IST

HIGHLIGHTS

  • भोपाल केंद्रीय जेल में धूमधाम से मनाया जा रहा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व
  • कैदियों के बीच आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए CM मोहन यादव
  • जेल परिसर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भोपाल : Janmashtami Celebrations at Bhopal Central Jail : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित केंद्रीय जेल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जेल परिसर में बंद कैदियों के बीच इस विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से शामिल होने पहुंचे।

जेल में मनाया गया जन्मदिन

केंद्रीय जेल में आयोजित इस जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।जेल प्रशासन द्वारा बंदियों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें कैदी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर जेल परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया है, जहांभगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया ।

सीएम मोहन यादव हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में शिरकत की और उनके साथ जेल परिसर में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में शामिल होने से जेल प्रशासन और कैदियों दोनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Join Our Whatsapp Group

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  भोपाल में जन्माष्टमी का आयोजन कहां किया जा रहा है?

उत्तर:  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का विशेष आयोजन भोपाल केंद्रीय जेल परिसर में किया जा रहा है।

प्रश्न 2:  जन्माष्टमी कार्यक्रम में कौन शामिल हुए?

उत्तर:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

प्रश्न 3:   कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल हैं?

उत्तर:  जेल परिसर में बंद कैदियों के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

Web Title: Janmashtami Celebrations at Bhopal Central Jail: CM Mohan Yadav Joins Inmates for Krishna Janmotsav