Jana Nayagan UK Release: रिलीज से पहले Thalapathy Vijay की फिल्म ने कमाए इतने करोड़, जानिए यहां

Published on 14 जुल॰ 2026

साउथ मूवीज

  • Authored by: ललित कुमार
  • Updated Jul 14, 2026, 10:04 AM IST

Jana Nayagan UK Release: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायगन' की यूके में एडवांस टिकट बिक्री से होने वाली कमाई 1 करोड़ के पार पहुंच गई है।

Image

यूके में रिलीज हो रही है विजय की 'जना नायगन'

Jana Nayagan UK Release: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायगन' (Jana Nayagan) की रिलीज का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। इस मूवी को देखने का क्रेज का क्रेज विदेशों में दर्शकों के अंदर साफ नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थलापति विजय की यह मूवी यूके में बिना किसी कट के रिलीज होने वाली है। बताया जा रहा है कि रिलीज से पहले एडवांस टिकट बिक्री से होने वाली कमाई 1 करोड़ के पार पहुंच गई है। यह फिल्म 24 जुलाई को यूके के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लुए पूरी तरह से तैयार है। डिस्ट्रीब्यूटर्स ने बताया कि यूके के दर्शक फिल्म अनकट वर्जन देख सकेंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: जापान के बॉक्स ऑफिस पर निकल गई 'Dhurandhar' की हेकड़ी, Ranveer Singh स्टारर को देखने पहुंचे इतने दर्शक)

यूके में मिल रहा है 'जना नायगन' को शानदार रिस्पांस

थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायगन' (Jana Nayagan) लगभग 7 महीनों से अटकी हुई है। यूके के डिस्ट्रीब्यूटर अहिंसा एंटरटेनमेंट ने कन्फर्म कर दिया है कि 'जन नायगन' 24 जुलाई से ब्रिटेन के सिनेमाघरों में बिना किसी कट के रिलीज कर दी जाएगी। ब्रिटिश फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड ने इसे 15 रेटिंग दी है। हालांकि इंडिया में इस मूवी का एकदम वर्जन रिलीज किया जाएगा। इंडियन वर्जन को सेंसर बोर्ड से ए सर्टिफिकेट मिला है। इस मूवी में मेकर्स को कई बदलाव भी करने पड़े हैं। इनमें डायलॉग्स और सीन्स में कटौती भी शामिल थी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला ने खोला बड़ा राज, बोलीं- 'मैं एसेक्सुअल हो...')

Jana Nayagan

Jana Nayagan

सिनेवर्ल्ड में टिकट बुकिंग खुलते ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया कि पहले एक घंटे में ही फिल्म की हजारों टिकट्स बिक गई थीं। सोशल मीडिया पर डिस्ट्रीब्यूटर ने इस रिलीज को ऐतिहासिक विदाई बताया। उन्होंने फैन्स से अपील की कि वे बड़ी संख्या में थिएटर आएं। यह थलापति विजय के लिए शानदार फेरवल साबित हो सकता है।

एच विनोद के निर्देशन में बनी थलापति विजय की फिल्म 'जना नायगन' (Jana Nayagan) में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियामणि को अहम भूमिका में देखा जाएगा। यह मूवी केवीएन प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाई गई है।

Lalit Kumar

ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • South-Movies

End of Article