Jana Nayagan BO Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी जन नायकन, 150 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म| Navbharat Live

Published on 30 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 30, 2026 | 10:41 AM IST

विज्ञापन

सार

Jana Nayagan Movie: विजय थलापति की आखिरी फिल्म जन नायकन जल्द ही कमाई के मामले में 150 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। फिल्म ने सिर्फ 1 हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 149 करोड़ रुपये की कमाई हासिल कर ली है।

Jana Nayagan Box Office Collection Day 7

जन नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7 (सौ. एआई जनरेटेड इमेज)

विस्तार

Jana Nayagan Box Office Collection Day 7: तामिलनाडु के सीएम और तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय थलापति की फिल्म जन नायकन ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। जन नायकन विजय थलापति के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म होगी।

विजय थलापति ने इस फिल्म के बाद अपने एक्टिंग करियर से ब्रेक लेने वाले है। विजय थलापति के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म के ऐलान होने के बाद से ही दर्शक इस जन नायकन को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक थे और यहीं एक्साइटमेंट का रिजल्ट ये रहा कि फिल्म जल्द ही 150 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।

जन नायकन का 7वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स में जारी आंकड़ों के अनुसार, जन नायकन की रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.10 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि मंगलवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट आयी है।

सम्बंधित ख़बरें

पहले हफ्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दिन / अवधि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (करोड़ रुपये)
पहला दिन 42.70
दूसरा दिन 21.15
तीसरा दिन 28.90
चौथा दिन 32.00
पांचवां दिन 10.65
छठा दिन 8.00
पहले सप्ताह का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 149.50

वीकडेज में दिखी गिरावट

विजय थलापति की इस फिल्म ने पहले वीकेंड में बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन सोमवार से इसकी कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि यह रुझान ज्यादातर बड़ी फिल्मों में देखने को मिलता है। अब सभी की नजर दूसरे वीकेंड पर रहेगी, जहां फिल्म की कमाई में दोबारा उछाल आने की उम्मीद की जा रही है।

ये भी पढ़ें :- YRKKH Spoiler: 18 साल की होती ही प्यार के नशे में डूबेगी मायरा, अरमान-अभिरा की बढ़ जाएगी टेंशन

150 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी

मौजूदा कलेक्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि जन नायकन अगले कारोबारी दिन ही भारत में 150 करोड़ रुपये नेट क्लब में शामिल हो सकती है। यदि दूसरे सप्ताह में दर्शकों का समर्थन इसी तरह बना रहता है, तो फिल्म आने वाले दिनों में और बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

विजय थलापति तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने अपने एक्टिंग करियर से ब्रेक लेकर फुल टाइम पॉलिटिशियन बनने का फैसला लिया है।

Follow Navbharatlive whatsapp