Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म के लिए विजय सेतुपती का बड़ा कदम, बताया क्यों तोड़ा नो कैमियो रूल

Published on 2 अग॰ 2026

Vijay Sethupathi Breaks No Cameo Rule: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे कलाकार हैं जिनका कद बहुत बड़ा है. इसमें सबसे पहला नंबर रजनीकांत का आता है. साउथ का वो दो दुनियाभार में एक पॉपुलर चेहरा हैं और पिछले 5 दशक से अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं. एक्टर का औरा इतना बड़ा है कि हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है. अब विजय सेतुपति को ही ले लीजिए. रजनीकांत की फिल्म में काम करने के लिए एक्टर अपने नियमों के साथ समझौता करने के लिए भी तैयार हैं.

दरअसल थलपति विजय ने नो कैमियो रूल अपने करियर में अपनाया है और वे अब किसी भी फिल्म में कैमियो करने से बचते हैं. लेकिन रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 के लिए उन्होंने अपना ये निर्णय बदलने का फैसला लिया है. उन्होंने बताया है कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है.

नियम तोड़ने पर क्या बोले विजय सेतुपति?

विजय सेतुपति ने कहा- ‘मैंने कैमियो रोल्स करने पूरी तरह से बंद कर दिए हैं. इसका एकमात्र अपवाद जेलर 2 ही है. ये भी मैं सिर्फ रजनीकांत सर के लिए कर रहा हूं. अगर जेलर 2 के पोस्टर में मेरा चेहरा भी लगा दिया जाएगा तो भी लोग रजनी सर को ही देखेंगे. लेकिन कई छोटी फिल्मों में मैंने नोटिस किया है कि लोग मेरे कैमियो का इस्तेमाल पोस्टर्स में करते हैं और मार्केटिंग करते हैं. इससे मेरी उन फिल्मों पर असर पड़ता है जिसमें मैं लीड रोल कर रहा होता हूं.’

पहला पार्ट रहा था ब्लॉकबस्टर

जेलर 2 फिल्म की बात करें तो ये साल 2023 में आई रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर का सीक्वल है. जेलर 2 का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं. फिल्म के पहले पार्ट को फैंस का ढेर सारा प्यार मिला था. रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर के दिखाया था. अब 2026 के अक्टूबर महीने में फिल्म का सीक्वल रिलीज के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें- महादेव की कृपा है मीम्स और ट्रोल से कैसे डील करते हैं भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन? बताया अचूक उपाय

फिल्म में रजनीकांत के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, एस जे सूर्या और सूरज वेंदरामोड्डु अहम रोल में नजर आएंगे. वहीं फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा मोहनलाल, ऋतिक रोशन और शिव राजकुमार का भी कैमियो देखने को मिलेगा. पहले फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का भी कैमियो होने वाला था और इसकी कन्फर्मेशन भी आ गई थी. लेकिन बाद में सब बदल गया. उनकी जगह अब फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो होगा. इस फिल्म के अलावा रजनीकांत अपने पुराने को-स्टार कमल हासन के साथ भी फिल्म करते नजर आएंगे.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More

google button