ITR भरने के बाद भी नहीं आया रिफंड? जानिए क्या हो सकती हैं वजहें

Published on 5 अग॰ 2026

कई बार ऐसा होता है कि लोग समय सीमा के भीतर अपना रिटर्न दाखिल करते हैं. इसके बाद भी पैसा उनके खाते में नहीं आता. आज हम आपको बताएंगे कि किन कारणों से अटक सकता है आपका रिफंड

कई बार ऐसा होता है कि लोग समय सीमा के भीतर अपना रिटर्न दाखिल करते हैं. इसके बाद भी पैसा उनके खाते में नहीं आता. आज हम आपको बताएंगे कि किन कारणों से अटक सकता है आपका रिफंड

author-image

New Update

income tax

ITR Refund: अगर आपने भी समय सीमा के भीतर अपना रिटर्न दाखिल कर दिया है और अब तक आपके खाते में पैसें नहीं आए हैं, तो घबराने की बात नहीं है. कई बार सब कुछ सही होने के बावजूद भी प्रक्रिया में थोड़ा वक्त लग जाता है. वहीं, कुछ छोटी-मोटी गलतियां भी रिफंड अटकने का कारण बन सकती हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किन छोटी-छोटी गलतियों के कारण अटक सकता है आपका पैसा.

बड़ी संख्या में लोग कर रहे हैं रिफंड का इंतजार

जब आप अपनी वास्तविक टैक्स देनदारी (Tax Liability) से ज्यादा टैक्स चुका देते हैं, चाहे वह TDS, TCS या एडवांस टैक्स के रूप में हो तो इनकम टैक्स विभाग आपके ITR का आकलन करने के बाद वह अतिरिक्त पैसा आपको वापस लौटा देता है, जिन टैक्सपेयर्स ने 31 जुलाई की डेडलाइन से पहले रिटर्न भर दिया था, उनमें से कइयों को उनका पैसा मिल चुका है. हालांकि अभी भी काफी बड़ी संख्या में ऐसे टैक्सपेयर हैं, जो कि अपने रिफंड का इंतजार कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: किसानों ने किया एथेनॉल का समर्थन, कहा- कृषि क्षेत्र के लिए यह एक बड़ा अवसर है

रिफंड आने में लग सकता है 4 से 5 सप्ताह का समय

आपको बता दें कि कई बार ऐसा होता है कि लोगों के ITR का स्टेटस प्रोसेस्ड दिखने लगता है, लेकिन इसके बाद भी रिफंड बैंक खाते में नहीं आता. इसका मुख्य कारण है कि रिफंड की प्रोसेस ई-वेरिफिकेशन के पूरा होने के बाद ही शुरू होती है. आपका रिफंड आपके बैंक खाते में आने के लिए तकरीबन 4 से 5 सप्ताह का समय लग सकता है. अगर इस टाइम पीरियड के बाद भी पैसा आपके खाते में नहीं आता है, तो आपको अपने रिफंड का स्टेटस एक बार जरूर जांचना चाहिए. इसके साथ सही आप आपने रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर पर आए ईमेल या SMS को भी चेंक करें, क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि विभाग किसी गलती या फिर दस्तावेज की कमी के कारण नोटिस भेजता है. ऐसे में आपको नोटिस का जवाब देना काफी जरूरी होता है. जवाब न देने पर आपका रिफंड अटक सकता है.

इन कारणों से अटक सकता है आपका रिफंड

अगर आपका रिफंड नहीं आया है तो इसके पीछे कुछ जरूरी कारण हो सकते हैं. 
आपका e-फाइलिंग अकाउंट एक्टिव होना चाहिए.
आपका पैन कार्ड और आधार कार्ड आपस में लिंक होने चाहिए. 
अपने रिफंड का दावा किया हो.
आपके पास लॉगिन के लिए वैलिड यूजर आईडी और पासवार्ड भी होने चाहिए.

जानें अगर आपका रिफंड नहीं आया तो क्या करें

अगर अपने अपना रिटर्न दाखिल किया है और पैसा आपके खाते में नहीं आया है, तो एक बार इन चीजों की जरूर जांच कर लें. 
गलत बैंक खाता नंबर.
PAN का एक्टिव न होना.
बैंक खाते का नाम PAN के नाम से अलग होना.
बैंक अकाउंट का प्री-वैलिडेशन नहीं होना.
iFSC कोड गलत होना.
अगर आपका बैंक अकाउंट इनएक्टिव, फ्रीज या डॉर्मेंट हो.
इसके साथ ही पिछले सालों की बकाया टैक्स मांग के कारण रिफंड एडजस्ट हो सकता है.