नारनौल ITI स्टूडेंट बोला- मैडम ने टिफिन-जूती से पीटा, VIDEO: शिकायत करने पर कहा- तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता; दूसरे कमरे में ले जाकर शर्ट फाड़ी - Narnaul News

Published on 17 सित॰ 2026

नारनौल के गवर्नमेंट ITI में महिला इंस्ट्रक्टर पर स्टूडेंट से मारपीट करने के आरोप लगे हैं। स्टूडेंट का कहना है कि क्लास में एक चैप्टर पढ़ाने के दौरान उन्हें टोकने पर मैडम जी नाराज हो गई। इसके बाद उन्होंने क्लास में पीटना शुरू कर दिया।

.

क्लास में ही टिफिन और जूती से पीटा गया। मैडम यहीं नहीं रुकी और एक मेल टीचर के पास ले जाकर फिर पीटा। यहां गाली-गलौज भी की गई। स्टूडेंट ने दावा किया कि मेल टीचर ने गिरेबान पकड़कर कई थप्पड़ लगाए, शर्ट भी फाड़ दी।

वहीं, जब आईटीआई के अधिकारियों से शिकायत की गई तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। अपने खिलाफ की गई कंप्लेंट पर मैडम डायलॉग मारती है। कहती है कि तूने सबसे शिकायत कर ली, मगर मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सका। उधर, प्रिंसिपल विनोद का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।

नारनौल में इसी सरकारी आईटीआई में स्टूडेंट के साथ मारपीट करने की बात सामने आई है।

नारनौल में इसी सरकारी आईटीआई में स्टूडेंट के साथ मारपीट करने की बात सामने आई है।

पहले जानिए कैसे शुरू हुआ विवाद

- आईटीआई में ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल (DMC) ट्रेड के सेकेंड ईयर स्टूडेंट अरुण ने बताया, 14 सितंबर को महिला इंस्ट्रक्टर क्लास में पढ़ाने आई थीं। उन्होंने स्टूडेंट से कहा कि 'रॉड वाला चैप्टर सेकेंड ईयर में है।' इस पर मैंने हाथ उठाकर कहा कि यह चैप्टर इसे पहले भी पढ़ाया जा चुका है।

- अरुण का कहना है कि इतना सुनते ही महिला इंस्ट्रक्टर नाराज हो गईं और मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मुझे टिफिन और जूती से भी मारा गया। इसके बाद मैं इंस्ट्रक्टर से माफी मांगने लगा, जिससे मेरी पढ़ाई प्रभावित न हो।

- इसके बाद मुझे आईटीआई से नाम कटवाने और डिप्लोमा नहीं करने देने जैसी बातें कही गईं। फिर मैडम मेल टीचर के पास ले गई। यहां दोनों ने मुझ पर क्लास की एक रिकॉर्डिंग करने का झूठा आरोप लगाया। मैडम कुछ देर बाद वहां से चली गई, इसके बाद सर ने गाली देते हुए पिटाई की। उन्होंने मेरी शर्ट भी फाड़ दी।

नारनौल में परिवार के साथ मौजूद छात्र अरुण।

नारनौल में परिवार के साथ मौजूद छात्र अरुण।

स्टूडेंट बोला- मैडम डायलॉग मारती है

अरुण का कहना है कि आईटीआई में बुरा व्यवहार होने के बाद उसे अब डर लगने लगा है। मैं मैडल की शिकायत इंस्टीट्यूट के अधिकारियों को भी कर चुका हूं। मगर कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद मैडम कहती है कि तू मेरी शिकायत करने लगा था, लेकिन कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाया मेरा। मैडम ऐसे डायलॉग मारती है क्साल में।

अरुण का कहना है कि उसने अपने साथ हुई घटनाएं कॉपी में नोट कर रखी हैं।

अरुण का कहना है कि उसने अपने साथ हुई घटनाएं कॉपी में नोट कर रखी हैं।

कॉपी में पूरी घटना लिख रखी

अरुण का कहना है कि घटना के समय ट्रेड के फर्स्ट और सेकेंड ईयर के कई स्टूडेंट मौजूद थे। ये सभी स्टूडेंट पूरे घटनाक्रम के गवाह हैं। उसने अलग-अलग दिनों में अपने साथ हुई घटना भी कॉपी में नोट की हुई है।

अरुण ने बताया कि मैडम के खिलाफ एक शिकायत की कॉपी भी उसके पास है, जिस पर क्लास के स्टूडेंट के साइन हैं। हालांकि कुछ स्टूडेंट्स ने डर के कारण शिकायत को फाड़ने की कोशिश भी की थी। छात्र का दावा है कि वह पहले भी GI, वाइस प्रिंसिपल और क्लास इंस्ट्रक्टर के पास शिकायत कर चुका है, लेकिन उसे कार्रवाई नहीं हुई।

आईटीआई के प्रिंसिपल विनोद खनगवाल का कहना है कि अरुण अभी तक उनसे नहीं मिला है।

आईटीआई के प्रिंसिपल विनोद खनगवाल का कहना है कि अरुण अभी तक उनसे नहीं मिला है।

प्रिंसिपल बोले- दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी

गवर्नमेंट आईटीआई नारनौल के प्रिंसिपल विनोद खनगवाल ने कहा कि अरुण अभी तक उनसे नहीं मिला है और न ही उसने कोई लिखित शिकायत दी है। छात्र लिखित शिकायत देता है तो मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे को डर के माहौल में नहीं रहना चाहिए। यदि कोई शिक्षक, विद्यार्थी या बाहर का व्यक्ति छात्र के साथ दुर्व्यवहार या मारपीट करता है तो इसकी सूचना तुरंत उन्हें दी जानी चाहिए।