दी जैसलमेर सेंट्रल कॉ-ऑपरेटिव बैंक में IT का सर्च: बैंक खातों और लेनदेन की जांच कर रही टीम; इसमें किसानों और जीरामजी से जुड़े खाते - Jaisalmer News

Published on 21 जुल॰ 2026

जैसलमेर में आयकर विभाग, जोधपुर की 5 लोगों की टीम ने मंगलवार सुबह दी जैसलमेर सेंट्रल कॉ-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड' की मुख्य शाखा में सर्च चलाया है। टीम बैंक में मौजूद संदिग्ध खातों और उनके लेनदेन के रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई

.

इससे पहले विभाग ने उप रजिस्ट्रार कार्यालय पर कार्रवाई करते हुए 170 से भी अधिक संदिग्ध रजिस्ट्रियों को जब्त किया था। उसी पैटर्न पर अब बैंक में खातों की पड़ताल कर यह पता लगाया जा रहा है कि इन संदेहास्पद सौदों से जुड़ी राशि का लेनदेन किस प्रकार किया गया।

आयकर विभाग की टीम फिलहाल मुख्य शाखा में रिकॉर्ड खंगालने और संदिग्ध खातों की विस्तृत स्क्रूटनी में जुटी हुई है। इस बैंक में ज्यादातर किसानों और जीरामजी से जुड़े लोगों के अकाउंट्स हैं।

हालांकि, बैंक के बाहर काम चलता रहा। इसमें कोई भी परेशानी नहीं आई।

हालांकि, बैंक के बाहर काम चलता रहा। इसमें कोई भी परेशानी नहीं आई।

जीरामजी खातों की जांच

मंगलवार सुबह बैंक के खुलते ही जोधपुर से आई 5 सदस्यीय टीम ने बैंक के रिकॉर्ड को खंगालने का काम किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से एक बारगी बैंक में हड़कंप मच गया। बैंक के कर्मचारी व अधिकारी अचानक आई टीम से भौचक्के हो गए। बैंक के एमडी वेदप्रकाश सैनी ने बताया- बैंक में किसानों के ज्यादातर अकाउंट व वीबीजीरामजी योजना के तहत खाते हैं। आयकर विभाग की टीम मंगलवार को बैंक की मुख्य शाखा में पहुंची है और खातों की जांच कर रही है। जिसमें 2 लाख से लेकर उसके ऊपर के वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है।

तस्वीर, बैंक के अंदर की है। जहां इनकम टैक्स विभाग की टीम खातों की जांच में जुटी है।

तस्वीर, बैंक के अंदर की है। जहां इनकम टैक्स विभाग की टीम खातों की जांच में जुटी है।

आयकर विभाग की इस पड़ताल के दौरान बैंक से जुड़े आंकड़े-

  • कुल खाते: 3 लाख से अधिक
  • ऋण खाते: लगभग 64,000 पंजीकृत लोन खाते
  • सालाना टर्नओवर: 735 करोड़
  • किसानों को राहत: सहकारी समितियों के माध्यम से 58,000 किसानों को शून्य ब्याज पर फसली ऋण प्रदान किया जा रहा है।
  • शाखाओं का जाल: जिले में कुल 10 शाखाएं कार्यरत हैं — जैसलमेर (मुख्य शाखा), पोकरण, रामदेवरा, नाचना, मोहनगढ़, सुल्ताना, रामगढ़, फतेहगढ़, राजमथाई और चांधन।

आयकर विभाग के सर्च से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर पर जमीनों की अवैध रजिस्ट्रियां:इनकम टैक्स विभाग ने 50 फाइलें जब्त की; ब्लैक मनी-अवैध फंडिंग की भी जांच

पाकिस्तान बॉर्डर से सटे जैसलमेर जिले में संदिग्ध भूमि सौदों और अवैध फंडिंग की जांच तेज हो गई है। इनकम टैक्स (आयकर) विभाग की 8 सदस्यीय टीम ने उप रजिस्ट्रार कार्यालय में रेड की। पढ़ें पूरी खबर…