Vashu Bhagnani Hospitalised: दिग्गज फिल्ममेकर वासु भगनानी, उनकी बहू और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और बेटे जैकी भगनानी के घर और दफ्तरों पर सोमवार को इनकम टैक्स विभाग (IT) ने रेड मारी थी. इनके अलावा दृश्यम के मेकर पैनोरमा स्टूडियोज़ के ठिकानों पर भी छापेमारी हुई थी. इस छापेमारी के दो दिनों के बाद अब खबर आई है कि प्रोड्यूसर वासु भगनानी को लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जब उन्होंने भगनानी से संपर्क किया तो उन्होंने जवाब में कहा कि उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए. उन्हें किस तरह की बीमारी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है. उनकी सेहत इस वक्त कैसी है इस पर भी अपडेट नहीं है.
पूजा एंटरटेनमेंट के फाउंडर हैं वासु भगनानी
वासु भगनानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े फिल्ममेकर्स में गिने जाते हैं. उन्होंने 1995 में पूजा एंटरटेनमेंट नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था. इस प्रोडक्शन बैनर की पहली फिल्म गोविंदा स्टारर ‘कुली नंबर 1’ थी. ये फिल्म उसी साल आई थी.
वासु भगवानी की फिल्में
वासु भगवानी ने कई हिट फिल्मों को अपने प्रोडक्शन बैनर तले प्रोड्यूस किया है, जिनमें हीरो नंबर 1, बीवी नंबर 1, प्यार किया तो डरना क्या और रहना है तेरे दिल में जैसी फिल्में शामिल हैं.
इसके अलावा के हाल के सालों में इस बैनर के तले उन्होंने ऐश्वर्या राय और रणदीप हुड्डा की सरबजीत, अक्षय कुमार की बेल बॉटम और 2024 में आई बड़ी फ्लॉप बड़े मियां छोटे मियां को भी प्रोड्यूस किया. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार नज़र आए थे. गणपत, मिशन रानीगंज और कटपुतली जैसी फिल्मों का निर्माण भी वासु ने किया.
क्यों पड़ा छापा?
इनकम टैक्स विभाग को लंबे समय से इनपुट मिल रहे थे कि कुछ फिल्म प्रोजेक्ट्स के नाम पर बड़े पैमाने पर वित्तीय हेराफेरी की जा रही है. जांच एजेंसियों को शक है कि ओवरसीज शूटिंग, विदेशी लोकेशन के खर्च और इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के जरिए बड़ी रकम विदेशों में ट्रांसफर की गई. इसी मामले में इनकम टैक्स विभाग सोमवार को रेड की.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.
Read More