- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Durg bhilai
- Bhilai IT Raid: Suryakant Tiwari Aide Manish Upadhyay Benami Property
दुर्ग-भिलाई1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में कोयला लेवी मामले से जुड़ी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेनामी संपत्ति प्रभाग रायपुर की टीम ने भिलाई के कोहका स्थित सूर्या रेसीडेंसी के मकान नंबर A-1 को अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया है। यह मकान सूर्यकांत तिवारी के करीबी बताए जाने वाले मनीष उपाध्याय से जुड़ा है।
बताया जा रहा है कि यह मकान सूर्यकांत तिवारी के नाम पर है, जिसे सूर्यकांत तिवारी ने मनीष उपाध्याय को दिया था। सुपेला पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई सोमवार को देर शाम तक चली। इसके बाद आयकर टीम ने ढोल बजाकर मुनादी भी करवाई।

आयकर विभाग ने ढोल पीटकर मुनादी भी कराई।

आयकर विभाग ने घर बाहर लगाया था सूचना बोर्ड।
मकान पर अब आयकर विभाग का कब्जा
आयकर विभाग के मुताबिक, बेनामी संपत्ति से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया के तहत मकान नंबर A-1 पर कार्रवाई की गई। टीम ने संपत्ति का भौतिक कब्जा अपने हाथ में लिया और मकान को सील कर दिया। विभाग की ओर से मौके पर सूचना बोर्ड भी लगाया गया।
जांच एजेंसियों के हवाले से न्यायिक रिकॉर्ड में कहा गया है कि मनीष उपाध्याय इसी मकान में रहता था और यह संपत्ति सूर्यकांत तिवारी से संबंधित बताई गई थी। हालांकि संपत्ति और उससे जुड़े आरोपों को लेकर अंतिम स्थिति संबंधित कानूनी प्रक्रिया के अधीन है।

इसी मकान में रहता था मनीष उपाध्याय
न्यायिक रिकॉर्ड में जांच एजेंसियों के हवाले से कहा गया है कि, सूर्या रेसीडेंसी स्थित A-1 मकान मनीष उपाध्याय के नाम से जुड़ा था, लेकिन जांच में इसे सूर्यकांत तिवारी से संबंधित बेनामी संपत्ति बताया गया। रिकॉर्ड में यह भी उल्लेख है कि मनीष उपाध्याय इसी मकान में रहता था, जिसे सूर्यकांत तिवारी ने दिया था। जांच एजेंसियों का ऐसा दावा है।
इसके अलावा जांच के दौरान जब्त डायरी में मनीष उपाध्याय के नाम से जुड़े कोड और रकम की एंट्री मिलने का भी न्यायिक रिकॉर्ड में जिक्र है। आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति यूनिट ने अब इसी संपत्ति पर आगे की कार्रवाई करते हुए मकान का भौतिक कब्जा ले लिया है।
विभाग की ओर से बेनामी संपत्ति लेन-देन निषेध अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है। रिकॉर्ड के अनुसार, यह संपत्ति खसरा नंबर 2028/38 पर स्थित है। इसका क्षेत्रफल 0.02 हेक्टेयर बताया गया है। विभाग की बेनामी संपत्ति यूनिट ने जांच के दौरान इसे बेनामी संपत्ति के तौर पर चिन्हित किया था।

आयकर विभाग ने लगाया सूचना बोर्ड।
A-22 पर भी बेनामी संपत्ति का नोटिस चस्पा
आयकर विभाग के बेनामी संपत्ति प्रभाग (BPU) ने भिलाई के कोहका स्थित सूर्या रेसीडेंसी परिसर के मकान नंबर A-22 पर भी कानूनी शिकंजा कस दिया है। आईटी टीम ने इस मकान पर बेनामी संपत्ति अधिनियम के तहत जब्ती का आधिकारिक नोटिस चस्पा किया हुआ है।
जानकारी के अनुसार, यह मकान पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया और उनके परिजनों के नाम से जुड़ा हुआ पाया गया था। सिंडिकेट के जरिए अवैध कोयला लेवी से जुटाई गई काली कमाई का लेन-देन और तालमेल बैठाने के लिए इस परिसर का इस्तेमाल किया जाता था।

………………………….
इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…
कोयला घोटाला...अवैध वसूली के पैसे रजनीकांत के पास जमा किए: सूर्यकांत के ड्राइवर के खिलाफ 5वीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश, 7.5 करोड़ अफसरों तक पहुंचाया

सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर नारायण साहू की जमानत हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है।
छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला मामले में ACB-EOW ने कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर नारायण साहू के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की है। जांच एजेंसी के अनुसार, अब तक इस मामले में एक मूल और 5 पूरक चालान पेश किए जा चुके हैं। आरोपी नारायण साहू फिलहाल रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद है। पढ़ें पूरी खबर…
.
खबरें और भी हैं...
नशे में धुत लड़की का बार में बवाल, VIDEO: बिलासपुर में ₹10,000 बिल देखकर भड़की, महिला कर्मचारी को पीटा, वॉशरूम का शीशा तोड़ा
0:47- कॉपी लिंक
शेयर
तीज मनाकर ससुराल लौटी पत्नी की गला घोंटकर हत्या: पति ने सिर पर मुक्के मारे, फिर गला दबाया; दुर्ग में कैरेक्टर पर शक में वारदात
0:51- कॉपी लिंक
शेयर
असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, VIDEO: कार के शीशे टूटे, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, बघेल बोले- अंग्रेजों से डरेंगे नहीं
0:58- कॉपी लिंक
शेयर