ISC Class 12 Improvement Result 2026: आईएससी इम्प्रूवमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित, cisce.org पर करें चेक - Haribhoomi

Published on 16 जुल॰ 2026

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने ISC कक्षा 12 इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

ISC Class 12 Improvement Result 2026 OUT

ISC Class 12 Improvement Result 2026 OUT

  • Published: 16 Jul 2026, 03:38 PM IST
  • Last Updated: 16 Jul 2026, 03:38 PM IST

ISC Class 12 Improvement Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने आधिकारिक तौर पर ISC (कक्षा 12वीं) इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो छात्र अपनी अंकों में सुधार के लिए इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

क्या है अंकों को लेकर बोर्ड का नियम?
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इम्प्रूवमेंट परीक्षा के अंकों को लेकर छात्रों को कोई नुकसान नहीं होगा। नियम के अनुसार, मुख्य परीक्षा और इम्प्रूवमेंट परीक्षा में से जिस भी परीक्षा में छात्र को बेहतर अंक मिले होंगे, उन्हें ही फाइनल स्कोर माना जाएगा।

ISC Class 12 Improvement Result 2026: रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक।

अगर मुख्य परीक्षा के अंक अधिक हैं, तो वे ही मान्य रहेंगे। यह सुनिश्चित करता है कि छात्रों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का लाभ मिल सके।

ISC Class 12 Improvement Result 2026: कैसे देखें रिजल्ट?
छात्र अपने नतीजे इन स्टेप्स के जरिए देख सकते हैं:

  • सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर 'ISC (Class XII) Improvement Examination 2026 Result' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Unique ID, Index Number और स्क्रीन पर दिख रहा CAPTCHA कोड दर्ज करें।
  • 'Show Result' बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप भविष्य के उपयोग के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

परीक्षा के आंकड़े और महत्वपूर्ण तिथियां
बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इम्प्रूवमेंट परीक्षा 15 जून से 1 जुलाई, 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 6,300 छात्र शामिल हुए थे और 13,590 पेपर-वार प्रविष्टियां दर्ज की गई थीं। परीक्षा 33 विषयों के लिए 113 मूल्यांकन केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें 690 परीक्षकों ने कॉपियों का मूल्यांकन किया।

परिणाम के बाद अब 20 जुलाई, 2026 से डिजी-लॉकर (DigiLocker) पर डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध करा दी जाएगी।

स्कूलों और छात्रों के लिए सूचना
संबद्ध स्कूल (Affiliated Schools) 'CAREERS' पोर्टल के माध्यम से अपना टैबुलेशन रजिस्टर और छात्र-वार परिणाम रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते हैं। CISCE ने सफल छात्रों को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि परिणाम से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही भरोसा रखें।