IRCTC Train Ticket Booking Process: आजकल ज्यादातर लोग ट्रेन से सफर करना ज्यादा कंफर्टेबल मानते हैं। ऐसे में जब ट्रेन से सफर करना होता है, उसके पहले टिकट बुक करना पड़ता है। लेकिन कुछ लोग ऑनलाइन खुद से IRCTC ऐप (irctc ticket booking online) के जरिए कर लेते हैं, तो कुछ लोग स्टेशन पर जाकर तो वहीं कुछ लोग साइबर कैफे या ब्रोकर की मदद से टिकट करवाते है। ऐसे में अगर आप हमेशा ब्रोकर से टिकट बुक करवाते हैं तो ये खबर आपके लिए है।
यह भी पढ़ें: Banking Services Open Holidays: बैंक बंद होने पर भी चालू रहती हैं ये 6 Banking Services, जानें पूरी लिस्ट
ब्रोकर या ऑनलाइन टिकट कराने से नुकसान
ब्रोकर (Agent) के जरिए ट्रेन या यात्रा टिकट बुक कराने से पहले आपको कुछ महत्वपूर्ण कानूनी और सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
1. ब्रोकर वास्तविक टिकट की कीमत से काफी ज्यादा पैसे (जैसे ₹400 से लेकर ₹2000 तक अतिरिक्त) वसूलते हैं। आप खुद IRCTC वेबसाइट (IRCTC Train Ticket Booking) या ऐप से बुक करके यह अतिरिक्त खर्च बचा सकते हैं।
2. कई बार अनधिकृत (Unauthorized) ब्रोकर एडिट किए हुए या नकली (Fake) टिकट थमा देते हैं, जिससे सफर के दौरान टीटीई (TTE)के पकड़े जाने पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
3. ब्रोकर आपसे आपकी पर्सनल आईडी, मोबाइल नंबर या IRCTC लॉगिन का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए अगर टिकट बुक करावाते भी है तो हमेशा Authorized Agent के जरिए ही बुक करवाएं।
4. यदि टिकट रद्द (Cancel) कराना पड़े, तो ब्रोकर रिफंड के पैसे वापस देने में आनाकानी करते हैं या काट लेते हैं।
खुद से कैसे करें ट्रेन टिकट बुक (How to Book Train Ticket Online)?
आप खुद से आसानी से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक (IRCTC Train Ticket Booking Process) कर सकते हैं। इसके लिए आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या अपने मोबाइल में IRCTC Rail Connect ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
1. सबसे पहले IRCTC Official Website या ऐप (IRCTC Rail Connect App) पर जाकर अपना फ्री अकाउंट रजिस्टर करें। नया अकाउंट बनाते समय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से वेरिफिकेशन करें।
2. इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और मांगी गई अन्य जानकारियां भरें।
3. अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर ऐप या वेबसाइट पर लॉग इन करें।
4. 'From' वाले विकल्प में अपनी यात्रा शुरू करने वाले स्टेशन का नाम लिखें।
5. अब जिस दिन की आपको टिकट चाहिए। उस तारीख को चुनना होगा।
6. इसके बाद जहां से यात्रा करनी है और जहां तक करनी है, उसके लोकेशन डाले। इससे आपके सामने उस रुट में जाने वाली सभी ट्रेनों की लिस्ट आ जाएगी।
7. फिर जो ट्रेन या जिस ट्रेन का टाइम सही लगे उसे चुने फिर आगे उसमें क्लास जैसे- Sleeper, 3AC, 2AC आदि चुनें।
8. इसके बाद आपको नाम, उम्र, लिंग और पसंद के मुताबिक बर्थ (लोअर, अपर आदि) चुने।
9. इसके बाद आपको पेमेंट करनी होती है आप ऑनलाइन यानी यूपीआई, डेबिट-क्रेडिट कार्ड आदि से पेमेंट कर सकते हैं।
10. पेमेंट के बाद आपकी ट्रेन टिकट बुक हो जाती है। फिर आप उसे डाउनलोड कर लें।
यह भी पढ़ें:NMMSS Scholarship 2026: इन छात्रों को हर साल मिलेंगे ₹12,000, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन