IRCTC Tour Package: अगर घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो अंडमान की करें सैर, IRCTC लाया 6 रात-7 दिन का सबसे सस्ता टूर पैकेज, जानें किराया और पूरा प्लान

Published on 5 सित॰ 2026

IRCTC Andaman Tour Package: अगर आप समुद्र, खूबसूरत बीच, हरियाली और शांत माहौल के बीच कुछ दिन बिताने का प्लान बना रहे हैं, तो अंडमान आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। IRCTC ने  Romantic Andaman Holiday Gold (Andaman Tour Package) पैकेज पेश किया जा रहा है। इस टूर में पोर्ट ब्लेयर के साथ हैवलॉक और नील आइलैंड की सैर कराई जाएगी।

IRCTC टूर का ये पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। पैकेज की शुरुआत पोर्ट ब्लेयर से होगी और यात्रियों को अंडमान (Andaman Tour Package) के कई लोकप्रिय पर्यटन स्थलों को देखने का मौका मिलेगा। पैकेज में रोजाना डिपार्चर की सुविधा बताई गई है।

andaman

इस पैकेज के तहत यात्रियों का ठहराव पोर्ट ब्लेयर (Port Blair) में 4 रात, हैवलॉक (Havelock) में 1 रात और नील आइलैंड में 1 रात रहेगा। टूर में ब्रेकफास्ट और डिनर (Breakfast-Dinner Included) शामिल हैं। IRCTC के मुताबिक यह पैकेज Comfort Category में आता है और इसमें एयर-कंडीशंड होटल में ठहरने की सुविधा दी जाएगी।

पहले दिन पोर्ट ब्लेयर में घूमने का मौका

Viper

टूर के पहले दिन पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट (Port Blair Airport) पर पहुंचने के बाद यात्रियों को होटल  (Hotel) ले जाया जाएगा। इसके बाद कॉर्बिन्स कोव बीच (Corbyn's Cove Beach) की सैर कराई जाएगी। इसके बाद यात्रियों को सेल्युलर जेल ले जाया जाएगा। यहां स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं को जानने का मौका मिलेगा। शाम को सेल्युलर जेल में होने वाला लाइट एंड साउंड शो भी इस यात्रा का हिस्सा है।

दूसरे दिन रॉस आइलैंड और नॉर्थ बे

WhatsApp Image

दूसरे दिन नाश्ते के बाद टूर रॉस आइलैंड और नॉर्थ बे आइलैंड (Ross Island and North Bay Island)  की ओर बढ़ेगा। रॉस आइलैंड कभी ब्रिटिश शासन के दौरान पोर्ट ब्लेयर का प्रशासनिक केंद्र था। यहां पुराने चर्च, बेकरी, प्रेस, स्विमिंग पूल और कब्रिस्तान जैसी ऐतिहासिक जगहें देखने को मिलती हैं। इसके बाद नॉर्थ बे आइलैंड की सैर होगी। यह जगह समुद्री गतिविधियों के लिए मशहूर है। यहां स्कूबा डाइविंग, ग्लास बॉटम बोट और अन्य वॉटर एक्टिविटीज का विकल्प मिल सकता है। हालांकि, इन गतिविधियों का खर्च पैकेज में शामिल नहीं है।

तीसरे दिन हैवलॉक आइलैंड की सैर

WhatsApp Image

तीसरे दिन सुबह जल्दी नाश्ते के बाद फेरी से हैवलॉक आइलैंड (Havelock Island)  के लिए रवाना होना होगा। यहां पहुंचने के बाद कालापत्थर बीच की सैर कराई जाएगी। इसके बाद यात्रियों को विश्व प्रसिद्ध राधानगर बीच घूमने का मौका मिलेगा। सफेद रेत और नीले समुद्र के लिए मशहूर यह बीच अंडमान यात्रा का खास आकर्षण हो सकता है।

चौथे दिन नील आइलैंड

Neil-Islan

चौथे दिन नाश्ते के बाद हैवलॉक से क्रूज के जरिए नील आइलैंड पहुंचाया जाएगा। यहां भरतपुर बीच, नेचुरल ब्रिज और लक्ष्मणपुर बीच की सैर कराई जाएगी। लक्ष्मणपुर बीच को सूर्यास्त देखने के लिए खास माना जाता है। दिनभर घूमने के बाद रात में नील आइलैंड के रिसॉर्ट में ठहरने की व्यवस्था होगी।

पांचवें दिन वापस पोर्ट ब्लेयर

67598

पांचवें दिन नाश्ते के बाद होटल से चेकआउट कर पोर्ट ब्लेयर के लिए रवाना होना होगा। पोर्ट ब्लेयर पहुंचने के बाद होटल में रात का ठहराव रहेगा।

छठे दिन बाराटांग का रोमांच

173925989

टूर के छठे दिन सुबह जल्दी पैक्ड ब्रेकफास्ट के साथ बाराटांग के लिए रवाना होना होगा। रास्ते में जरावा जनजातीय क्षेत्र से होकर गुजरने का अनुभव मिलेगा। बाराटांग पहुंचने के बाद मैंग्रोव क्षेत्र से स्पीड बोट के जरिए लाइमस्टोन गुफाओं तक जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद शाम को पोर्ट ब्लेयर वापस लौटना होगा।

सातवें दिन टूर होगा खत्म

सातवें दिन सुबह यात्रियों को पैकिंग और निजी गतिविधियों के लिए कुछ समय मिलेगा। इसके बाद उन्हें पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पहुंचाया जाएगा और यहीं से अंडमान की यह यात्रा खत्म हो जाएगी।

कितना है पैकेज का किराया?

IRCTC के दिए विवरण के मुताबिक Lean Season 30 सितंबर 2026 तक Comfort Category में अलग-अलग बुकिंग के लिए किराया इस प्रकार है:

Single Sharing: ₹62,600 प्रति व्यक्ति

Double Sharing: ₹37,800 प्रति व्यक्ति

Triple Sharing: ₹34,300 प्रति व्यक्ति

Double - 4 Pax: ₹34,100 प्रति व्यक्ति

Double - 6 Pax: ₹32,400 प्रति व्यक्ति

Child with Bed (5-11 साल): ₹19,900

Child without Bed (2-4 साल): ₹15,700

किराया बुकिंग और उपलब्धता के अनुसार बदल सकता है।

पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?

इस टूर पैकेज में एयर-कंडीशंड होटल में ठहरने की सुविधा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार ट्रांसफर और sightseeing, ब्रेकफास्ट और डिनर, एंट्री परमिट, एंट्री टिकट, फेरी टिकट, जहां लागू हो वहां फॉरेस्ट एरिया परमिट, आगमन और प्रस्थान के समय सहायता और GST शामिल है।

किन चीजों का खर्च खुद उठाना होगा?

पैकेज में हवाई टिकट शामिल नहीं है। इसके अलावा निजी खर्च, टिप्स, लॉन्ड्री, टेलीफोन, पेय पदार्थ, पोर्टरेज, कैमरा फीस, रूम सर्विस और अन्य व्यक्तिगत खर्च यात्रियों को खुद करने होंगे। वॉटर स्पोर्ट्स और एलिफेंट बीच भी इस पैकेज में शामिल नहीं हैं। किसी भी वैकल्पिक या अतिरिक्त गतिविधि का खर्च अलग से देना होगा।

कहां होगा ठहराव?

पैकेज के तहत पोर्ट ब्लेयर में TSG Grand, TSG Emerald या समान श्रेणी के होटल, हैवलॉक में TSG Blue या समान होटल और नील आइलैंड में TSG Aura या समान श्रेणी के होटल में ठहरने की व्यवस्था बताई गई है। होटल की अंतिम पुष्टि उपलब्धता के आधार पर होगी।

ये भी पढ़ें : New World Map : दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी! अफ्रीका दिखेगा बड़ा, यूरोप-अमेरिका छोटे,164 देशों का समर्थन, अमेरिका ने इसके खिलाफ किया वोट

ध्यान रखें

IRCTC के अनुसार मौसम, स्थानीय परिस्थितियों या अन्य अपरिहार्य कारणों से यात्रा कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है। पैकेज की कीमत और होटल की उपलब्धता भी बदल सकती है। बुकिंग करने से पहले IRCTC Tourism की ओर से जारी ताजा जानकारी और नियम जरूर जांच लें।

ये भी पढ़ें :Miss World 2026: वियतनाम में मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी निकिता पोरवाल, थाईलैंड ने जीता था 2025 का खिताब