15

Image Credit :
Asianet News
चार्ट बनने के बाद भी ट्रेन में खाली सीटें कैसे बच जाती हैं?
अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट तैयार हो गया, तो अब टिकट मिलने की कोई उम्मीद नहीं बची। लेकिन कई बार अलग-अलग कोटे की सीटें खाली रह जाती हैं या फिर यात्री ऐन मौके पर अपनी यात्रा कैंसिल कर देते हैं। रेलवे के नियमों के मुताबिक, ऐसी बची हुई खाली सीटों को आम यात्रियों के लिए खोल दिया जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इस टिकट पर आपको किसी भी तरह का एक्स्ट्रा तत्काल या प्रीमियम चार्ज नहीं देना पड़ता।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
25
Image Credit :
Getty
ट्रेन में खाली बर्थ का पता कैसे लगाएं?
- अपने फोन में IRCTC Rail Connect ऐप खोलें या आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाएं।
- होम स्क्रीन पर ट्रेन वाले सेक्शन में जाएं और वहां 'Chart Vacancy' वाले विकल्प पर टैप करें।
- अब अपनी ट्रेन का नाम या नंबर डालें, सफर की तारीख चुनें और अपना बोर्डिंग स्टेशन सेलेक्ट करें।
- स्क्रीन पर तुरंत एक लेआउट खुल जाएगा, जिससे दिख जाएगा कि ट्रेन के किस कोच स्लीपर, 3AC या 2AC में कौन सी बर्थ खाली पड़ी है।
35
Image Credit :
AI Generated
क्या ट्रेन में सीट पूरे सफर के लिए खाली है?
खाली सीट देखते वक्त एक जरूरी बात का ध्यान रखें। कई बार कोई सीट पूरे रास्ते के लिए खाली नहीं होती, बल्कि दो खास स्टेशनों के बीच खाली होती है। मान लीजिए कोई यात्री बीच के किसी स्टेशन पर उतर गया, तो उसके आगे की सीट खाली हो जाती है। अगर वह खाली सीट आपके तय किए गए रूट से मेल खाती है, तो आप उस हिस्से के लिए तुरंत टिकट बुक करके आराम से सफर कर सकते हैं।
45
Image Credit :
X
Current Booking का कमाल, मिलेगा कंफर्म टिकट
- जैसे ही आपको अपने रूट पर खाली सीट दिख जाए, तो IRCTC ऐप पर सामान्य टिकट बुकिंग वाले ऑप्शन पर जाएं।
- ट्रेन नंबर और अपने स्टेशनों की जानकारी भरकर सर्च करें।
- यहां आपको 'Current Booking' का स्टेटस दिखाई देगा।
- पैसेंजर डिटेल भरें, सामान्य किराये का ऑनलाइन पेमेंट करें और टिकट बुक कर लें।
- ध्यान रखें करंट बुकिंग के जरिए सिर्फ और सिर्फ कंफर्म टिकट ही जारी होता है। इसमें वेटिंग या RAC का कोई झंझट नहीं होता है।
55
Image Credit :
X
अगर ट्रेन में सीट खाली दिखने के बाद भी बुक न हो तो क्या करें?
कई बार स्क्रीन पर बर्थ खाली दिखती है, लेकिन बुकिंग के वक्त उपलब्ध नहीं होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उसी समय कोई दूसरा पैसेंजर भी उस सीट को बुक करने की कोशिश कर रहा होता है या फिर वह सीट किसी खास स्टेशन के बाद किसी और यात्री के नाम अलॉट हो चुकी होती है। ऐसे में घबराने के बजाय उसी ट्रेन के दूसरे कोच चेक करें या उसी रूट की किसी दूसरी ट्रेन की चार्ट वैकेंसी देख लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।