क्या IPL 2027 में खेलते हुए नजर आएंगे एमएस धोनी? CSK के सीईओ का बयान उड़ा देगा माही के फैंस की नींद, आप भी जानें क्या कहा | IBC24

Published on 13 अक्टू॰ 2026

नई दिल्ली: टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके फैंस मैदान पर खेलते हुए देखना चाहते हैं। धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए पांच साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। IPL के पिछले सीजन में धोनी मैच में खेलते हुए नजर नहीं आए थे और इसके बाद से ही फैंस के मन में ये सवाल है कि, धोनी IPL के 20वें सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं? वहीं अब चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से इस सवाल का जवाब आ गया है।

CSK के सीईओ ने दिया बड़ा बयान

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने एक ऐसा बयान दिया है, जो धोनी के चाहने वालों को खुश कर देगा। काशी विश्वनाथन का कहना है कि एमएस धोनी में अभी क्रिकेट बाकी है। उन्होंने यह भी कहा कि धोनी एक आखिरी सीजन खेलने की पूरी कोशिश करेंगे।

चेन्नई में मीडिया से बात करते हुए विश्वनाथन ने कहा कि एमएस धोनी आईपीएल 2027 में खेलेंगे या नहीं? यह फैसला फ्रेंचाइजी ने पूरी तरह उन पर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा, "यह एक ऐसा सवाल है जो आपको उनसे पूछना चाहिए, मुझे भी उनसे पूछना होगा। जब वह चेन्नई आते हैं तो वह हमें अपने फैसले के बारे में बताते हैं। मुझे लगता है कि उनके सीएसके के लिए खेलते रहने के चांस हैं। वह अभी भी एक खिलाड़ी हैं, आप जानते हैं।"

धोनी ने आईपीएल 2026 में नहीं खेला था एक भी मैच

गौरतलब है कि एमएस धोनी ने आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेला था। वह हर मैच में टीम के साथ ग्राउंड पर पहुंचते थे, लेकिन फिट नहीं होने की वजह से प्लेइंग इलेवन से बाहर रहते थे। वह पिछले सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में भी नहीं खेले। धोनी की बढ़ती उम्र की वजह से हर साल उनके खेलने या नहीं खेलने की चर्चा होती है। बता दें कि धोनी 45 साल के हो चुके हैं।

बता दें कि चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स के पारंपरिक लैप ऑफ ऑनर में एमएस धोनी के हिस्सा लेने के बाद उनके पुराने साथी व पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा था कि उन्होंने आईपीएल 2027 के लिए माही भाई से वापसी करने की गुजारिश की है।

इन्हें भी पढ़ें:-

  • आज सिंदूर तृतीया पर कुंवारी लड़कियां भूलकर भी न करें ये गलती, ये नियम जानना है बेहद जरूरी!
  • छत्तीसगढ़ में सब-इंस्पेक्टर की मुख्य परीक्षाएं भी स्थगित.. नवंबर के पहले सप्ताह में होनी थी आयोजित, टीचर भर्ती एग्जाम्स पर भी लग चुकी है रोक
  • Ola-Bajaj को टक्कर देने आया e-Sprinto G1, धांसू डिजाइन और 130KM रेंज के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स!