सुरेश रैना की CSK से जुड़ने की इच्छा, टीम मैनेजमेंट पर फैसला

Published on 2 सित॰ 2026

Suresh Raina with Aakash Chopra: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ दोबारा जुड़ने की इच्छा जाहिर की है. रैना ने बताया कि वह फ्रेंचाइजी के साथ मेंटर या कोच की भूमिका में काम करने के लिए तैयार हैं और इस संबंध में अपनी इच्छा CSK मैनेजमेंट तक पहुंचा चुके हैं. अब इस पर फैसला टीम मैनेजमेंट को करना है.

आकाश चोपड़ा के बातचीत पर आधारित शो 'बैठ एंड बोल' में सुरेश रैना ने अपने क्रिकेट करियर और निजी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए. इस दौरान उन्होंने हॉस्टल में हुई रैगिंग, कश्मीर से लोगों के पलायन के दौर की यादों के साथ-साथ एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपने खास रिश्ते पर भी खुलकर बात की.

शो के दौरान आकाश चोपड़ा ने सुरेश रैना से पूछा कि क्या भविष्य में उन्हें एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ देखा जा सकता है? क्या वह IPL 2027 में टीम के मेंटर या कोच की भूमिका निभा सकते हैं? रैना के लिए चेन्नई सुपर किंग्स हमेशा से खास रही है. टीम के साथ उनका लंबा जुड़ाव और एमएस धोनी के साथ उनकी दोस्ती इस रिश्ते को और भी खास बनाती है.

इस पर रैना ने बताया कि उन्होंने इस बारे में CSK मैनेजमेंट से बात की है और अपनी इच्छा जाहिर कर दी है. अब फैसला टीम मैनेजमेंट को करना है. अगर फ्रेंचाइजी को लगता है कि वह मेंटर या कोच के तौर पर टीम के लिए योगदान दे सकते हैं, तो वह दोबारा CSK से जुड़कर बेहद खुश होंगे.

ये भी पढ़ें: September 2026 Sports Calendar: सितंबर में एशियन ​गेम्स, फॉर्मूला-1, चेस चैंपियनशिप समेत होंगे ये बड़े टूर्नामेंट

हॉस्टल में जबरदस्त हुई थी रैना की रैगिंग

बातचीत के दौरान आकाश चोपड़ा ने सुरेश रैना से उनके शुरुआती दिनों और हॉस्टल की रैगिंग को लेकर भी सवाल किया. रैना ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि हॉस्टल में उनकी रैगिंग काफी जबरदस्त हुई थी. रैना ने अपने शुरुआती संघर्षों और क्रिकेट तक पहुंचने के सफर से जुड़े कई पहलुओं पर भी बात की. बातचीत में उनके जीवन के उस दौर का जिक्र हुआ, जब कश्मीर से लोगों के पलायन का दौर चल रहा था. इन अनुभवों ने उनके जीवन और सोच पर भी गहरा असर डाला.

ये भी पढ़ें: SL vs ENG : श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, कुसल मेंडिस को मिली कप्तानी; असलंका की भी हुई वापसी

2014 में 25 गेंदों पर 87 रन, ऐसे पलट गया था पूरा मैच

बातचीत का सबसे दिलचस्प हिस्सा IPL 2014 के उस मुकाबले से जुड़ा रहा, जिसमें सुरेश रैना ने महज 25 गेंदों में 87 रन की तूफानी पारी खेली थी. आकाश चोपड़ा ने उनसे पूछा कि आखिर उस दिन उन्होंने इतनी तेज बल्लेबाजी कैसे की थी.

रैना ने उस पारी को याद करते हुए बताया कि जब वह बल्लेबाजी के लिए पहुंचे, तब फाफ डुप्लेसी आउट हो चुके थे. इसके बाद दूसरे ओवर में मिचेल जॉनसन गेंदबाजी करने आए. जॉनसन उस समय करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे. रैना ने बताया कि ऐसी स्थिति में उनके पास ज्यादा सोचने का समय नहीं था. वह क्रीज पर पहुंचे और भगवान का नाम लेकर बल्लेबाजी शुरू कर दी. इसके बाद उन्होंने जिस अंदाज में शॉट्स लगाए, उससे मैच का पूरा रुख ही बदल गया.

'CSK में हमेशा रहे बेस्ट ऑफ द बेस्ट खिलाड़ी'

सुरेश रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स की खासियत के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि इस फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ताकत यह रही है कि टीम में हमेशा बेहतरीन खिलाड़ियों का मिश्रण रहा. रैना ने CSK के अपने दौर के कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम लेते हुए माइकल हसी, मैथ्यू हेडन, मुरली विजय, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, मोर्केल और ड्वेन ब्रावो का जिक्र किया. हालांकि, उनके लिए सबसे खास नाम एमएस धोनी का रहा.

ये भी पढ़ें: Video: रोनाल्डो की बहन ने केरल के सीएम वीडी सतीशन से की मुलाकात, जानिए क्यों भारत आई है एल्मा