नई दिल्ली: OPPO Find X10 Series Launched: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OPPO ने भारत में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज OPPO Find X10 लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में OPPO Find X10 और OPPO Find X10 Pro Max को पेश किया गया है। इन स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इनका कैमरा सेटअप है। कंपनी के मुताबिक, Find X10 Pro Max भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जिसमें पीछे की तरफ तीन 200 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। बेहतर फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने Hasselblad Telephoto Converter Kit भी पेश की है। यह किट अलग से खरीदनी होगी। कंपनी ने Pro Max मॉडल को दो कलर और Find X10 को तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध कराया है।
OPPO Find X10 और Pro Max की कीमत
वहीं अगर कीमत की बात करें तो OPPO Find X10 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये रखी गई है। वहीं, इसके 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 1,69,999 रुपये है। दूसरी तरफ OPPO Find X10 Pro Max को 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत 1,99,999 रुपये है। इसके अलावा Hasselblad Telephoto Converter Kit की कीमत 24,999 रुपये है। यह किट उन लोगों के लिए बेहद खास है, जो मोबाइल से दूर की चीजों की बेहतर तस्वीरें लेना चाहते हैं।
दमदार प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले
OPPO Find X10 सीरीज में नई पीढ़ी का ProXDR डिस्प्ले दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो Find X10 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिलता है, जबकि Find X10 में Dimensity 9600M प्रोसेसर दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन में वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मौजूद है, जो फोन को ज्यादा इस्तेमाल करने के दौरान गर्मी नियंत्रित करने में मदद करता है। सॉफ्टवेयर के मामले में Pro Max मॉडल में ColorOS 17 दिया गया है, जो Android 17 पर आधारित बताया गया है।
कैमरा, बैटरी और मजबूती के फीचर्स
OPPO Find X10 Pro Max में तीन 200MP कैमरे दिए गए हैं, जबकि स्टैंडर्ड Find X10 में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 200MP का सेकेंडरी कैमरा और 50MP का तीसरा कैमरा मिलता है। दोनों फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। मजबूती के लिए इन स्मार्टफोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। ये रेटिंग धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- रेलवे में 1600 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, शुरू हो चुकी है आवेदन की प्रक्रिया, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
- सरकारी कर्मचारियों की अब मनेगी असली दिवाली, हो गया DA में बढ़ोतरी का ऐलान, इस दिन खाते में आएगा पैसा
- टाइगर श्रॉफ के बाद अब महानायक और मशहूर सिंगर निशाने पर, धमकी भरे ईमेल से मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर पुलिस