iPhone Tips: iPhone में Flash for Alerts एक्सेसिबिलिटी फीचर मिलता है.
Written By : हिमांशु तिवारी | Updated at : 13 Jul 2026 11:51 AM (IST)

(iPhone में कैसे बंद करें ये फीचर)
Source : Freepik
Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
- लगातार फ्लैश चमकना पढ़ाई या मीटिंग में एकाग्रता भंग कर सकता है।
iPhone Tips: एप्पल आईफोन आज के समय लोगों को खूब पसंद आने वाला डिवाइस बन चुका है. iPhone को खासतौर पर युवाओं को खूब पसंद आता है. साथ ही आईफोन में यूजर्स को कई सारे बेहतरीन फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं. बता दें कि आईफोन में बार-बार नोटिफिकेशन आने पर कैमरे के पास मौजूद LED फ्लैश चमकने लगता है. इस फीचर से कई बार लोगों को काफी परेशान होती है. अगर आप भी बार-बार लाइट जलने से परेशान हैं तो आज हम आपको एक आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से इसे बंद किया जा सकता है.
क्या है ये फीचर
आपको बता दें कि iPhone में Flash for Alerts एक्सेसिबिलिटी फीचर मिलता है. इस फीचर का मकसद ऐसे यूजर्स की मदद करना है जिन्हें नोटिफिकेशन जल्दी सुनाई नहीं देता है या फिर वह किसी व्यस्त जगह पर काम करते हैं. इसके अलावा जब ये फीचर ऑन होता है तो आईफोन में जब भी कोई नोटिफिकेशन या कॉल आता है तो कैमरा के पास मौजूद एलईडी लाइट बार-बार जलने लगती है या ब्लिंक करने लगती है.
कैसे बंद करें
कई बार यूजर्स गलती से भी इस फीचर को अपने आईफोन में ऑन कर देते हैं. इसके बाद जब फ्लैश हर नोटिफिकेशन पर चमकने लगती है तो लोग इसे बंद करने के लिए Notifications सेटिंग्स में तलाशते हैं. लेकिन ये ऑप्शन वहां मौजूद नहीं होता है. आपको बता दें कि अगर आप भी इस फीचर को बंद करना चाहते हैं तो आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा.
सबसे पहले Settings खोलें. इसके बाद Accessibility में जाएं. अब Audio & Visual ऑप्शन पर टैप करें. यहां आपको Flash for Alerts का ऑप्शन दिखाई देगा. इसे बंद करते ही सभी कॉल, मैसेज और दूसरे जरूरी नोटिफिकेशन पर फ्लैश लाइट चमकना बंद हो जाएगी.
क्या सभी के लिए जरूरी है ये फीचर
आपको बता दें कि हालांकि ये फीचर कई लोगों के लिए जरूरी हो सकता है लेकिन सभी को इसका इस्तेमाल करना चाहिए ऐसा जरूरी नहीं है. अक्सर हर नोटिफिकेशन पर फ्लैश चमकने लगे तो पढ़ाई, ऑफिस मीटिंग या किसी शांत माहौल में ये बार-बार ध्यान भटका सकता है. इतना ही नहीं, बार-बार फ्लैश का जलना पब्लिक प्लेसों पर लोगों का ध्यान आपकी ओर आकर्षित करती है.
यह भी पढ़ें:
100W का चार्जर से खराब हो जाती है iPhone की बैटरी? जानिए क्या है पूरी सच्चाई

About the author हिमांशु तिवारी
स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.
इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.
Read More
Published at : 13 Jul 2026 11:51 AM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola