iPhone से Android पर अब शिफ्ट होना और भी आसान, Android 17 में आया नया माइग्रेशन फीचर

Published on 25 जुल॰ 2026

Image

अब यूजर्स आसानी से एंड्रॉयड से आईफोन में डेटा को ट्रांसफर कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Google ने Android 17 में एक नया माइग्रेशन सिस्टम जोड़ा है, जिससे iPhone से Android फोन पर डेटा ट्रांसफर करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। अब नए Android फोन को सेट करते समय किसी अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यह सुविधा सीधे Android सिस्टम में ही मौजूद होगी।

पहले की तरह फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट्स, मैसेज और कैलेंडर के साथ-साथ अब दूसरी चीजें भी आप बेहद आसानी से ट्रांसफर कर पाएंगे। नए अपडेट के बाद आप गूगल अकाउंट की डिटेल, सेव किए गए पासवर्ड, वाई-फाई नेटवर्क की डिटेल्स, आप अपने ई-सिम की भी डिटेल्स ट्रांसफर कर पाएंगे।

किन फोन में मिलेगा यह फीचर?

Google ने इस नए फीचर की शुरुआत कुछ Pixel स्मार्टफोन्स से कर दी है। इसके अलावा Samsung के Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Z Fold 8 में भी यह सुविधा उपलब्ध है। आने वाले समय में इसे दूसरे Android स्मार्टफोन्स के लिए भी जारी किया जाएगा, हालांकि इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है।

iPhone से Android में डेटा कैसे ट्रांसफर करें?

नया Android फोन सेट करते समय 'iPhone या iPad से डेटा कॉपी करें' का ऑप्शन चुनें। इसके बाद Android फोन एक QR कोड दिखाएगा। iPhone से इस QR कोड को स्कैन करने पर दोनों फोन वायरलेस तरीके से जुड़ जाएंगे। फिर आप चुन सकते हैं कि कौन-कौन सा डेटा नए फोन में ट्रांसफर करना है। Google के मुताबिक ट्रांसफर पूरा होने तक दोनों फोन एक-दूसरे से जुड़े रहें। साथ ही, दोनों डिवाइस चार्ज हों, iPhone Wi-Fi से कनेक्ट हो और नए Android फोन में पर्याप्त स्टोरेज खाली हो।

अगर QR कोड काम न करे तो क्या करें?

अगर QR कोड उपलब्ध नहीं है, तो आप फिजिकल SIM कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिन मोबाइल नेटवर्क पर eSIM की सुविधा उपलब्ध है, वहां नया Android फोन सेट करते समय eSIM को दोबारा डाउनलोड भी किया जा सकता है।

WhatsApp और iMessage का क्या होगा?

फोन सेटअप पूरा होने के बाद यूजर्स को WhatsApp चैट हिस्ट्री ट्रांसफर करने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा Google, iMessage से Google Messages पर आने और iCloud Photos व Videos को Google Photos में ट्रांसफर करने के लिए भी आसान गाइड उपलब्ध कराता है। Android 17 का यह नया फीचर iPhone से Android पर स्विच करने वाले यूजर्स के लिए पूरी प्रक्रिया को पहले से ज्यादा आसान, तेज और सुविधाजनक बना देगा।

Gaurav Tiwari

गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Tech-Gadgets

End of Article