लीज पर मिलेगा iPhone? एक साथ नहीं खर्च करने पड़ेंगे लाखों रुपए, ये है कंपनी का प्लान

Published on 22 जुल॰ 2026

लीज पर मिलेगा iPhone? एक साथ नहीं खर्च करने पड़ेंगे लाखों रुपए, ये है कंपनी का प्लान

Apple Upgrade PlanImage Credit source: Magnific

Apple बहुत ही जल्द यूएस में नए डिवाइस लीजिंग प्रोग्राम को शुरू करने की तैयारी में है, जिससे कस्टमर्स के लिए बिना पूरी कीमत चुकाए नए प्रोडक्ट्स में अपग्रेड करना आसान हो जाएगा. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, कंपनी 28 जुलाई को एपल अपग्रेड सब्सक्रिप्शन सर्विस को शुरू कर सकती है, जिससे एलिजिबल कस्टमर्स को कुछ एपल डिवाइस एक तय समय के लिए लीज पर लेने का मौका मिलेगा, जिसमें टर्म खत्म होने के बाद फ्लेक्सिबल ऑप्शन होंगे.

कहा जा रहा है कि यह प्रोग्राम एपल के मौजूदा आईफोन अपग्रेड प्रोग्राम और नए कस्टमर्स के लिए स्टैंडर्ड फाइनेंसिंग प्लान की जगह लेगा. ट्रेडिशनल मंथली इंस्टॉलमेंट के बजाय, यूजर्स एलिजिबल डिवाइस लीज़ पर ले पाएंगे और लीज पीरियड खत्म होने के बाद उन्हें रखने, वापस करने या नए मॉडल पर स्विच करने का ऑप्शन चुन पाएंगे.

रिपोर्ट के मुताबिक, एपल ने प्रोग्राम को फाइनेंस करने के लिए पहले ही Klarna के साथ पार्टनरशिप कर ली है और एप्लीकेंट्स को अप्रूवल से पहले सॉफ्ट क्रेडिट चेक से गुजरना होगा. यह सर्विस US में Apple स्टोर्स ऑनलाइन और रिटेल आउटलेट्स दोनों पर मिलने की उम्मीद है.

अलग-अलग डिवाइस के लिए अलग-अलग शर्तें

रिपोर्ट में कहा गया है कि आईफोन और एपल वॉच 24 महीने की लीज पर दिए जाएंगे, जबकि Mac और iPad 36 महीने के लीजिंग पीरियड के साथ आएंगे. कस्टमर्स के पास लीज़ खत्म होने से पहले नया एग्रीमेंट कर अपग्रेड करने का ऑप्शन भी हो सकता है. हर एपल प्रोडक्ट इसमें शामिल नहीं होगा, iPhone 16, बेस iPad, Apple Watch SE और MacBook Neo जैसे एंट्री लेवल डिवाइस कथित तौर पर इस प्रोग्राम से बाहर हैं.

नए एपल अपग्रेड सर्विस में AppleCare प्रोटेक्शन बंडल नहीं होगा. अगर कस्टमर्स को एक्सीडेंटल डैमेज या रिपेयर कवरेज चाहिए, तो उन्हें एपल की एक्सटेंडेड वारंटी अलग से खरीदनी होगी.

ध्यान दें: एपल ने ऑफिशियली इस प्रोग्राम को शुरू नहीं किया है और न ही कंपनी Klarna ने इन रिपोर्टों को कंफर्म किया है. ये डिटेल्स सिर्फ US मार्केट के लिए हैं और भारत सहित ग्लोबल मार्केट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.

ये भी पढ़ें- 8000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 की लॉन्च से पहले कीमत लीक

तरुण चड्ढा

तरुण चड्ढा

स्कूल में पढ़ते वक्त ही गैजेट्स से लगाव होने लगा था और फिर 11वीं कक्षा में पहुंचने के बाद ही सोच लिया था कि स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद किस दिशा में आगे बढ़ना है. आईपी यूनिवर्सिटी में 5 साल जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद मीडिया में करियर की शुरुआत हुई. गैजेट्स से लगाव होने की वजह से मीडिया में एंट्री के बाद से टेक जर्नलिस्ट की भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया में सफर का आगाज़ नवोदय टाइम्स से हुआ, इसके बाद इंडिया न्यूज, जनसत्ता, एनबीटी जैसे बड़ी कंपनियों में काम करने का सुनहरा अवसर मिला और साथ ही इंडस्ट्री से जुड़ी कईं दिग्गजों से बहुत कुछ सीखने को मिला. हर दिन उठने के बाद यही सोचता हूं कि आज कुछ नया सीखना है और यही जुनून लेकर आगे बढ़ रहा हूं. पिछले 8 सालों से इंडस्ट्री से जुड़ा हूं और अभी टीवी9 में टेक-ऑटो सेक्शन में काम कर रहा हूं.

Read More

google button