iPhone 18 सीरीज के लॉन्च से पहले Apple Mac Studio लॉन्च, M5 Max और M5 Ultra चिप समेत कई खास फीचर्स - apple mac studio with m5 max and m5 ultra chips launched in india

Published on 26 अग॰ 2026

एप्पल ने भारत में M5 Max और M5 Ultra चिप के साथ नया Mac Studio लॉन्च किया है। यह बेहतर AI परफॉर्मेंस, ग्राफिक्स, स्टोरेज और कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹2,79,900 है।

iPhone 18 सीरीज के लॉन्च से पहले Apple Mac Studio लॉन्च, M5 Max और M5 Ultra चिप समेत कई खास फीचर्स

iPhone 18 सीरीज के लॉन्च से पहले Apple Mac Studio लॉन्च, M5 Max और M5 Ultra चिप समेत कई खास फीचर्स  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल जल्द ही अपनी नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च कर सकता है। इस बड़े लॉन्च इवेंट से पहले ही कंपनी ने भारत में अपना नया Mac Studio लॉन्च कर दिया है। जी हां, कंपनी ने इसे लेटेस्ट M5 Max और बिल्कुल नई M5 Ultra चिप के साथ लॉन्च किया है। नए Mac Studio में न सिर्फ AI परफॉर्मेंस बल्कि ग्राफिक्स, स्टोरेज और कनेक्टिविटी को भी अपग्रेड किया गया है। इसके साथ ही Apple ने नया Mac mini भी लॉन्च किया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

M5 Max के साथ Mac Studio

नए वाले Mac Studio में अब M5 Max चिप मिल रही है जिसमें 18-कोर CPU है। साथ ही इसमें 6 सुपर कोर और 12 परफॉर्मेंस कोर मिल रही हैं। इसके अलावा इसमें Neural Accelerators के साथ 40-कोर तक GPU और 128GB तक Unified Memory मिल रही है। इसकी मेमोरी बैंडविड्थ 614GB/s तक जा सकती है।

Apple का कहना है कि नया Mac Studio पिछले जनरेशन की तुलना में 3.9 गुना तक फास्ट AI परफॉर्मेंस और 50 परसेंट तक बेहतर GPU परफॉर्मेंस ऑफर कर सकता है। इसमें थर्ड-जेनरेशन हार्डवेयर-एक्सेलरेटेड रे ट्रेसिंग और बेहतर शेडर कोर भी मिल सकते हैं।

Mac Studio + M5 Max and the all-new M5 Ultra.

Monumental leap in AI performance. Even faster graphics for the most demanding pro workflows. Massive unified memory and extensive connectivity. All in its compact design. pic.twitter.com/M3iBWZnC5N

— Greg Joswiak (@gregjoz) August 26, 2026

M5 Ultra है और भी पावरफुल

दूसरी तरफ M5 Ultra मॉडल में तो 36-कोर तक का CPU और 80-कोर तक का GPU मिल रहा है। इसमें 512GB तक की Unified Memory और 1.2TB/s की मेमोरी बैंडविड्थ मिल रही है जो इसे एक सुपर फास्ट डिवाइस बना देती है।

Apple का कहना है कि M5 Ultra में M3 Ultra की तुलना में 4.3 गुना तक ज्यादा पीक AI कंप्यूट परफॉर्मेंस मिल सकती है। जबकि ग्राफिक्स परफॉर्मेंस 1.8 गुना तक फास्ट और मल्टी-थ्रेडेड CPU परफॉर्मेंस 1.3 गुना तक बेहतर मिल सकती है। खास बात ये है कि इसका Media Engine एक साथ 33 स्ट्रीम तक 8K ProRes 422 वीडियो को 30fps पर सपोर्ट कर सकता है।

AI और कनेक्टिविटी भी और बेहतर

नए वाले Mac Studio में AI वर्कलोड को अच्छे से मैनेज करने के लिए डिजाइन किया गया है। डिवाइस में CPU, GPU, Neural Engine और Unified Memory मिलकर AI मॉडल को बिना किसी सर्वर यानी, लोकली रन करने में हेल्प करते हैं। एप्पल का MLX फ्रेमवर्क डेवलपर्स को मॉडल रन करने, ट्रेन करने और फाइन-ट्यून करने की सुविधा भी देता है।

कंपनी का कहना है कि कई Mac Studio सिस्टम को Thunderbolt 5 और RDMA के जरिए कनेक्ट करके बड़ा AI क्लस्टर भी तैयार किया जा सकता है। चार Mac Studio का क्लस्टर सिंगल सिस्टम की तुलना में 3 गुना तक फास्ट AI inference ऑफर कर सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए नए वाले Mac Studio में Thunderbolt 5, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 मिल रहा है। साथ ही इसमें PCIe Gen 6 बेस्ड SSD आर्किटेक्चर मिल रहा है, जबकि Thunderbolt 5 के जरिए 120Gb/s तक बैंडविड्थ मिल सकती है। ये नया वाला Mac Studio तो 8 डिस्प्ले तक सपोर्ट कर सकता है।

Mac Studio की कीमत और उपलब्धता

Mac Studio M5 Max की शुरुआती कीमत 2,79,900 रुपये है, जबकि एजुकेशन प्राइस 2,56,900 रुपये रखा गया है।
Mac Studio M5 Ultra की शुरुआती कीमत 6,29,900 रुपये है जबकि इसका एजुकेशन प्राइस 5,84,900 रुपये है।

Mac Studio का 512GB Unified Memory वाला वेरिएंट अक्टूबर के एंड से उपलब्ध होगा। जबकि इसके प्री-ऑर्डर 25 अगस्त से शुरू हो गए हैं। भारत समेत 30 देशों में इसे Apple Store ऑनलाइन और Apple Store एप के जरिए प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसकी सेल 22 सितंबर से Apple Store और Apple Authorized Resellers के जरिए शुरू हो जाएगी।