Aug 29, 2026 10:31 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

आईओबी ने 291 पदों पर जनरलिस्ट-स्पेशलिस्ट अफसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेद 29 अगस्त से 15 सितंबर तक किया जाएगा।

इंडियन ओवरसीज बैंक
इंडियन ओवरसीज बैंक ने जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट अफसरों की भर्ती के लिए बड़ा ऐलान किया है, और जो नौजवान बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाने का ख्वाब देख रहे हैं, उनके लिए यह मौका सुनहरा साबित हो सकता है। बैंक ने 28 अगस्त 2026 को नोटिफिकेशन जारी करके कुल 291 पदों पर भर्ती की जानकारी सार्वजनिक कर दी है, और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू हो चुकी है।
चेन्नई मुख्यालय वाले इस सरकारी बैंक ने विज्ञापन संख्या HRDD/RECT/04/2026-27 के तहत जेएमजी स्केल I, एमएमजी स्केल II और एमएमजी स्केल III में कुल 14 तरह के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। दिलचस्प बात यह है कि इनमें ज्यादातर पद स्पेशलिस्ट अफसर के हैं, जबकि सिर्फ मैनेजर (ब्रांच मैनेजमेंट) पद ही जनरलिस्ट कैटेगरी में आता है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.iob.bank.in के जरिए ही अपना आवेदन जमा कर सकते हैं, क्योंकि आवेदन का और कोई तरीका मान्य नहीं होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2026 रखी गई है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
कितनी सीटें, किस पद पर
सबसे ज्यादा 100 सीटें मैनेजर (ब्रांच मैनेजमेंट) पद के लिए हैं, जबकि मैनेजर (आईटी) पद पर 65 वैकेंसी निकाली गई हैं। इसके अलावा मैनेजर क्रेडिट के 35, सीनियर मैनेजर क्रेडिट के 15, और असिस्टेंट मैनेजर सिक्योरिटी के 25 पद भी शामिल हैं। सूचना सुरक्षा, डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन और साइबर सिक्योरिटी जैसे तकनीकी क्षेत्रों में भी अफसरों की जरूरत बताई गई है। कुल 291 पदों में से 12 सीटें दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखी गई हैं।
क्या है योग्यता और उम्र सीमा
हर पद के लिए योग्यता अलग-अलग तय की गई है। जैसे मैनेजर ब्रांच मैनेजमेंट के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ बैंकिंग अनुभव जरूरी है, वहीं तकनीकी पदों के लिए इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस से जुड़ी डिग्री और खास सर्टिफिकेशन मांगे गए हैं। उम्र सीमा पद के हिसाब से 22 से 45 साल के बीच रखी गई है, और यह गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार उम्र में छूट भी मिलेगी।
चयन कैसे होगा
चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी पहले ऑनलाइन परीक्षा, फिर इंटरव्यू। परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, सामान्य जागरूकता और प्रोफेशनल नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे, और गलत जवाब पर अंक कटने का भी प्रावधान है। अंतिम मेरिट लिस्ट बनाते वक्त परीक्षा को 80 फीसदी और इंटरव्यू को 20 फीसदी वेटेज दिया जाएगा।
सैलरी और आवेदन शुल्क
चुने गए उम्मीदवारों को स्केल के हिसाब से अच्छी सैलरी मिलेगी। जेएमजीएस I में करीब 48,480 से 85,290 रुपये तक, जबकि एमएमजीएस III में यह 85,920 से 1,05,280 रुपये तक जा सकती है। इसके अलावा भत्ते और सुविधाएं अलग से मिलेंगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 175 रुपये, जबकि बाकी सभी के लिए 1,000 रुपये तय किया गया है, जिसमें जीएसटी शामिल है। जो लोग बैंकिंग सेक्टर में स्थिर और सम्मानजनक करियर चाहते हैं, उनके लिए यह नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना और तय समय के भीतर आवेदन करना बेहद जरूरी है।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwari
शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव
See Less