भारत मंडपम में 3 दिन लगेगा इंटरनेशनल फुटवियर मेला, 15 हजार से ज्यादा कारोबारी होंगे शामिल - Haribhoomi

Published on 4 अग॰ 2026

International Footwear Fair 2026: भारत मंडपम में 3 दिन लगेगा इंटरनेशनल फुटवियर मेला, 15 हजार से ज्यादा कारोबारी होंगे शामिल

International Footwear Fair 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय फुटवियर मेला लगाया जाएगा। मेले में फुटवियर उद्योग से जुड़े कारोबारी, निर्माता और खरीददार शामिल होंगे।

International Footwear Fair 2026

भारत मंडपम में लगेगा अंतरराष्ट्रीय फुटवियर मेला।

  • Published: 04 Aug 2026, 03:30 PM IST
  • Last Updated: 04 Aug 2026, 03:31 PM IST

International Footwear Fair 2026: दिल्ली के भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में 6 से 8 अगस्त तक 10वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फुटवियर मेला लगने वाला है। बताया जा रहा है कि 3 दिन लगने वाले इस मेले को बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) मेला भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) की ओर से आयोजित किया जाएगा। इस मेले का उद्देश्य फुटवियर उद्योग से जुड़े कारोबारियों, निर्माताओं और खरीदारों को एक मंच पर लाना है। 

जानकारी के मुताबिक, इस बार मेले में भारत के साथ-साथ चीन और ताइवान समेत कई देशों की कंपनियां भी शामिल होंगी। इससे भारती फुटवियर उद्योग को नई तकनीक, आधुनिक मशीनों और अंतरराष्ट्रीय बाजार की नई जानकारी मिलने की संभावना है। यहां पर कारोबारियों को नए उत्पाद देखने, बिजनेस बढ़ाने का मौका मिलेगा।

15 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना

मेला भारत मंडपम के हॉल नंबर-5 और हॉल नंबर-6 में लगेगा। हॉल नंबर-5 में फुटवियर, जूते-चप्पल, फुटवियर से जुड़े उत्पाद, सिंथेटिक सामग्री, फैब्रिक, सोल, एडहेसिव और केमिकल्स का प्रदर्शन होगा। वहीं हॉल नंबर-6 में आधुनिक मशीनरी और नई तकनीक से जुड़ी चीजों का प्रदर्शन किए जाएंगे। 

आयोजकों के अनुसार, मेले में देश और विदेश से 15 हजार से ज्यादा कारोबारी, खरीदार आने की संभावना है। ये आयोजन भारतीय फुटवियर उद्योग के लिए नए व्यापारिक अवसर तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा।  मेले में आने वाले लोगों के लिए एंट्री की व्यवस्था भैरों मार्ग के गेट नंबर-3 और गेट नंबर-4 से की गई है। इसके साथ ही मेट्रो से आने वाले लोग गेट नंबर-10 का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे पहुंचे भारत मंडपम ? 

अगर आप दिल्ली मेट्रो से भारत मंडपम पहुंचना चाहते हैं, तो सबसे नजदीकी स्टेशन सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन है। इससे पहले प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन के नाम से जाना जाता था। ये ब्लू लाइन पर है, स्टेशन से भारत मंडपम की दूरी पैदल लगभग 5 से 7 मिनट है। यहां से गेट नंबर-4 या पास के निकास द्वार का इस्तेमाल कर कार्यक्रम वाली जगह तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।