अब बस बहुत हुआ स्क्रॉलिंग! Insta-FB पर बच्चों का स्क्रीन टाइम खत्म, 2 घंटे बाद खुद बंद होगा ऐप

Published on 29 अग॰ 2026

अब बस बहुत हुआ स्क्रॉलिंग! Insta-FB पर बच्चों का स्क्रीन टाइम खत्म, 2 घंटे बाद खुद बंद होगा ऐप

Meta InstagramImage Credit source: Ismail Kaplan/Anadolu via Getty Images

मेटा ने इंस्टाग्राम और फेसबुक इस्तेमाल करने वाले नाबालिग यूजर्स के लिए कई बड़े बदलावों का ऐलान किया है. नए नियमों में स्क्रीन टाइम कम करने, रात में ऐप का इस्तेमाल रोकने और माता-पिता को बेहतर निगरानी देने पर फोकस किया गया है. इसके तहत बच्चों के लिए रोजाना इस्तेमाल पर 2 घंटे की लिमिट समेत फीड और रील्स से जुड़े कई नए सुरक्षा फीचर्स मिलेंगे. रात के समय ऐप का इस्तेमाल भी अपने आप ब्लॉक किया जाएगा.

रात में इंस्टाग्राम-फेसबुक होंगे बंद

मेटा नाबालिग यूजर्स के लिए ऑटोमैटिक नाइट मोड ला रहा है. इसके तहत रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक फीड, स्टोरीज, रील्स और एक्सप्लोर पेज का इस्तेमाल अपने आप ब्लॉक रहेगा. इसके अलावा स्टैंडर्ड मोड में सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक नोटिफिकेशन डिफॉल्ट रूप से म्यूट किए जा सकेंगे. हालांकि अकाउंट की सुरक्षा से जुड़े जरूरी नोटिफिकेशन और डायरेक्ट मैसेज आते रहेंगे.

स्क्रीन टाइम पर भी लगेगी नजर

नए फीचर्स में यूजर्स को स्क्रीन टाइम कम करने के लिए लगातार रिमाइंडर मिलेंगे. 15 मिनट तक बिना रुके ब्राउजिंग करने पर पहला अलर्ट आएगा. इसके बाद कुल दैनिक स्क्रीन टाइम 60 और 90 मिनट तक पहुंचने पर भी इस्तेमाल कम करने के लिए अतिरिक्त अलर्ट दिखेंगे. मेटा ने वीडियो ऑटोप्ले को बंद करने का विकल्प भी दिया है, जिससे अगला वीडियो अपने आप चलने के बजाय यूजर को खुद स्वाइप या टैप करना होगा.

बच्चों की सुरक्षा के लिए AI का इस्तेमाल

नाबालिग अकाउंट्स पर लाइक और रिएक्शन की संख्या डिफॉल्ट रूप से छिपी रहेगी. मेटा ने यह भी बताया कि वह ऐसे AI मॉडल इस्तेमाल कर रहा है, जो 13 साल से कम उम्र के बच्चों के अकाउंट की पहचान कर उन्हें हटाने में मदद करेंगे. वहीं 13 से 17 साल की उम्र वाले यूजर्स को एक खास सुरक्षित अनुभव दिया जाएगा. ये बदलाव मेटा और 52 राज्यों, क्षेत्रों और वॉशिंगटन डीसी के अटॉर्नी जनरल के बीच करीब 18 अरब डॉलर के समझौते के बाद किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:Poco X8 Series Launch: 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा नया फोन, 4 सितंबर को होगी एंट्री

विशाल मैथिल

विशाल मैथिल

भोपाल के रहने वाले हैं. कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा. दैनिक भास्कर से शुरुआत हुई. इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे संस्थान में टेक जर्नलिस्ट के दौर पर करने के बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं. सोशल मीडिया कैंपेन को लीड करने और हिंदी मैग्जीन में भी काम करने का मौका मिला. फिलहाल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्टफोन की खबरें आप तक आसान भाषा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गैजेट्स कंपेरिजन, गैजेट्स रिव्यूज और मोबाइल रिचार्ज जैसे टॉपिक्स पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. रिसर्च, एक्‍सप्‍लेनर, डाटा स्‍टोरी और इंफोग्राफिक्स के साथ जटिल खबरों को आसानी से कहने और टेक जगत की छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं. गैजेट्स के अलावा किताबों और म्यूजिक में भी खूब मन लगता है.

Read More

google button