INDW vs SLW Live Streaming: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका के बीच वुमेंस एशिया कप का फाइनल?

Published on 13 सित॰ 2026

INDW vs SLW Free Streaming Details: भारत की वुमेंस क्रिकेट टीम के लिए आज का दिन बहुत खास है. दुबई क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया का एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका से मुकाबला होने वाला है. दोनों टीमें इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. फैंस एक बढ़िया मैच की उम्मीद जता रहे हैं. आंकड़ों के हिसाब से भारत का पलड़ा भारी लग रहा है. हालांकि श्रीलंका की टीम उलटफेर कर सकती है. दोनों टीमें अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी हैं. खैर आपको बताते हैं कि भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मैच फ्री में कैसे और कहां देख सकते हैं.

दोनों टीमों का प्रदर्शन

भारत और श्रीलंका ने अभी तक टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया ने ग्रुप-A में थाईलैंड, हांगकांग और पाकिस्तान को मात दी. कोई भी टीम भारत को टक्कर नहीं दे पाया. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया. वहीं श्रीलंका की टीम भी अभी तक अजेय रही है. लंका ने बांग्लादेश, इंडोनेशिया और यूएई को हराया है. श्रीलंका ने पाकिस्तान को चारों खाने चित कर फाइनल में जगह बनाई है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Women’s Asia Cup 2026: फाइनल में श्रीलंका से बदला लेने उतरेगा भारत, जानें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11

फ्री में कैसे देखें भारत-श्रीलंका के बीच फाइनल मैच?

2024 के वुमेंस एशिया कप के फाइनल मैच में भी भारत और श्रीलंका के बीच टक्कर हुई थी. वहां पर श्रीलंका ने भारत को हराकर फाइनल अपने नाम किया था. भारत के पास इस बार बदला लेने का सुनहरा मौका है. दोनों टीमों के बीच इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देखा जा सकता है. दर्शकों को डीडी फ्री डिश पर चैनलों के लिए कोई शुल्क नहीं देना होता है. आपके पास फ्री डिश है तो डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में फाइनल मैच को लाइव देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

किसका पलड़ा है भारी?

श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैचों में हमेशा भारत का पलड़ा भारी रहा है. टीम इंडिया ने श्रीलंका को 25 मैचों में करारी हार दी है. वहीं पिछले दस मुकाबलों में भारत ने नौ अपने नाम किए हैं. एशिया कप में इन दोनों के बीच पांच मैच खेले गए हैं. भारत ने चार मुकाबलों में जीत दर्ज की है. भारतीय टीम ने हमेशा अपना दबदबा कायम किया है. अब देखना होगा कि इस बार किस टीम की जीत होती है. टीम इंडिया के स्पिनर्स के ऊपर सभी की नजरें होंगी. दीप्ति शर्मा, चरणी और प्रेमा रावत ने क्रीज पर किसी को भी टिकने नहीं दिया है. दीप्ति अभी तक टूर्नामेंट में 11 विकेट चटका चुकी हैं. उनसे एक बार फिर तगड़े प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

ये भी पढ़ें: कुलदीप यादव के बाद युजवेंद्र चहल ने भी काउंटी क्रिकेट में मचाया धमाल, शानदार गेंदबाजी से टीम को दिलाई जीत

---विज्ञापन---