Indore Rahul Gandhi Chhatron ki Goonj : इंदौर में राहुल गांधी के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, दिखाए काले झंडे

Published on 19 सित॰ 2026

Indore Rahul Gandhi Chhatron ki Goonj: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi Indore Visit) आज शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’  (Chhatron Ki Goonj) कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर (Indore News) पहुंचे। उनके दौरे के दौरान महिला संघर्ष समिति (Women Struggle Committee) ने विरोध प्रदर्शन (Protest Demonstration) किया और राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए। महिला संघर्ष समिति से जुड़ी महिलाएं काली पट्टी बांधकर और हाथों में काले झंडे लेकर इंदौर के रेडिसन होटल के पास पहुंचीं। समिति की ओर से राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया गया।

महिला आरक्षण के मुद्दे पर विरोध

महिला संघर्ष समिति का आरोप है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi Indore Visit) ने लोकसभा (Lok Sabha) और विधानसभा (Vidhan Sabha) में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के मुद्दे का विरोध किया है। इसी को लेकर महिला संगठनों में नाराजगी है और उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इंदौर दौरे के दौरान प्रदर्शन किया। महिलाएं गुजराती स्कूल क्षेत्र से काली पट्टी और काले झंडे लेकर रेडिसन होटल की ओर पहुंचीं, जहां राहुल गांधी अपने कार्यक्रम से पहले पहुंचे थे।

रेडिसन होटल में नेताओं से करेंगे संवाद

राहुल गांधी दोपहर करीब 1:45 बजे इंदौर पहुंचे। इसके बाद वे रेडिसन होटल पहुंचे। यहां पहले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे। राहुल गांधी रेडिसन होटल में करीब तीन घंटे तक कांग्रेस नेताओं के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्यों, विधायकों और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक प्रस्तावित है। होटल की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई है और अंदर प्रवेश के लिए चुनिंदा नेताओं को ही अनुमति दी गई है।

ये भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today: फिर महंगा हुआ सोना, चांदी में भी आई तेजी, जानें आज का ताजा भाव

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद

राहुल गांधी इंदौर (Rahul Gandhi Indore Visit) में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर बातचीत प्रस्तावित है। राहुल गांधी ने इससे पहले छात्रों से कार्यक्रम में शामिल होने और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अपने अनुभव व समस्याएं साझा करने की अपील की थी।

ये भी पढ़ें: Smart Meter Bijli Bill Discount: स्मार्ट मीटर से बिजली बिल में मिलेगी 20% तक छूट, जानें कैसे उठाएं फायदा

लेखक