Indore Chunri Yatra: इंदौर में नवरात्रि के अवसर पर रविवार को विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस यात्रा (Indore Chunri Yatra) में शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत प्रसिद्ध बड़ा गणपति मंदिर से हुई और यह शहर के अलग-अलग मार्गों से होते हुए एरोड्रम क्षेत्र स्थित बिजासन माता मंदिर (Bijasan Mata Temple) पहुंची। यहां यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था जताई।
नवरात्रि के पावन अवसर पर आज इंदौर में श्री बड़ा गणपति मंदिर से श्री बिजासन माता मंदिर तक आयोजित भव्य चुनरी यात्रा में @BJP4MP के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी के साथ सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं को पावन पर्व की शुभकामनाएँ दीं।
ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने… pic.twitter.com/WJIkkjw8d2
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 18, 2026
मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की खुशहाली की कामना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Mohan Yadav) ने चुनरी यात्रा (Indore Chunri Yatra) को संबोधित करते हुए कहा कि मां दुर्गा की आराधना का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख,शांति,वैभव और आनंद लेकर आए। मां के आशीर्वाद से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों तथा प्रदेश में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वातावरण बना रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Mohan Yadav) ने कहा कि नवरात्रि का महापर्व हमें मां दुर्गा की आराधना के साथ जीवन में शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने की प्रेरणा देता है। मां की कृपा सभी पर बनी रहे और आने वाले दशहरे और दीपावली के पर्व सभी के जीवन में खुशियां लेकर आएं। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से जयकारे लगवाते हुए मां के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था व्यक्त की।
धार्मिक आयोजन समाज को करते हैं एकजुट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Mohan Yadav) ने चुनरी यात्रा (Indore Chunri Yatra) के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चुनरी यात्रा (Indore Chunri Yatra) के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों,जातियों और पंथों के लोगों को एक साथ आने का अवसर मिलता है। उन्होंने (Mohan Yadav) कहा कि मां के दरबार में सभी समान हैं। यहां ऊंच-नीच,अमीर-गरीब और जाति-पंथ का कोई भेद नहीं होता। मां के प्रति श्रद्धा और आस्था सभी को एक सूत्र में बांधती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता,आपसी सद्भाव और एकता को भी मजबूत करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी नागरिकों को दशहरे और दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के सुख,शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
ये भी पढ़ें: UP BJP Mahila Morcha: यूपी BJP महिला मोर्चा के 28 जिलाध्यक्ष घोषित, जानिए किस जिले की कमान किसे मिली
माता रानी के जयकारे गूंजे
विशाल चुनरी यात्रा (Indore Chunri Yatra) के दौरान पूरा वातावरण माता रानी के जयकारों से भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने चुनरी यात्रा में भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की। श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति से मार्ग में जगह-जगह धार्मिक उल्लास का वातावरण निर्मित हुआ।
ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Goa: राहुल गांधी का PM मोदी और अमित शाह पर निशाना, बोले- वोट चोरी के आरोप पर केस क्यों नहीं करते? गोवा सरकार पर भी लगाए आरोप
ये प्रतिनिधि रहे मौजूद रहे
कार्यक्रम में वरिष्ठ विधायक तथा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेन्दोला, गोलू शुक्ला, मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ तथा महेंद्र हार्डिया, सुमित मिश्रा, श्रवण सिंह चावड़ा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, आकाश विजयवर्गीय तथा गोपी कृष्णा नीमा, प्रताप करोसिया, सावन सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: Uttarakhand Congress: उत्तराखंड में कांग्रेस ने बनाए कई प्रभारी, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी, प्रदेश पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी