Indo MIM IPO Listing: Indo-MIM के शेयर जिन निवेशकों को मिले हैं, उन्हें पहले ही दिन ₹6,450 का तगड़ा मुनाफा हुआ है। जानें अब आगे शेयर होल्ड करें या प्रॉफिट बुक करें।
Indo-MIM Share Price Today: Indo-MIM IPO ने शेयर बाजार में गुरुवार, 30 जुलाई को इतनी धमाकेदार एंट्री मारी है कि निवेशकों की सुबह-सुबह ही लॉटरी लग गई। कंपनी का शेयर NSE पर ₹700 और BSE पर ₹703 पर लिस्ट हुआ है। जिन लोगों को यह शेयर ₹485 के इश्यू प्राइस पर मिला था, उन्हें पहले ही दिन 45% का छप्परफाड़ मुनाफा हो गया है। ऐसे में जिन निवेशकों को IPO अलॉट हुआ, उनके सामने अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इस मुनाफे को अभी बुक कर लेना चाहिए या फिर शेयर को लंबे समय तक होल्ड करना बेहतर रहेगा?
Indo MIM IPO Listing Details: कहां कितने में लिस्ट हुआ शेयर?
IPO का प्राइस (Issue Price)- ₹485 प्रति शेयर
BSE पर लिस्टिंग प्राइस- ₹703 (44.95% ऊपर)
NSE पर लिस्टिंग प्राइस- ₹700 (44.33% ऊपर)
एक लॉट में शेयर- 30 शेयर
आपका कुल निवेश- ₹14,550
Indo MIM Share: एक लॉट पर हुई कितनी कमाई?
अगर आपको इस आईपीओ का सिर्फ एक लॉट यानी 30 शेयर भी मिला है, तो आपने ₹14,550 लगाए होंगे। लिस्टिंग के तुरंत बाद इन शेयरों की वैल्यू बढ़कर ₹21,000 हो गई। यानी एक ही झटके में आपको ₹6,450 का शुद्ध मुनाफा (Profit) हो गया है!
Indo MIM ने GMP के अनुमानों को भी छोड़ दिया पीछे
लिस्टिंग से पहले ही बाजार में इस आईपीओ का तगड़ा असर देखने को मिला। ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बता रहा था कि शेयर ₹184 के मुनाफे के साथ करीब ₹669 पर लिस्ट हो सकता है। लेकिन असली लिस्टिंग ने तो इन दावों को भी पछाड़ दिया और शेयर ₹700 के पार जाकर खुला। यह IPO 72 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। बड़े निवेशकों (QIB) ने तो इसे 204 गुना भर दिया था।
Indo MIM Share: प्रॉफिट बुक कर लें या होल्ड करें?
शॉर्ट-टर्म वाले निवेशक
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आपने सिर्फ लिस्टिंग वाले दिन के मुनाफे (Listing Gain) के लिए पैसा लगाया था, तो 45% का रिटर्न एक्सीलेंट है। आप अपना प्रॉफिट बुक करके पैसा सुरक्षित कर सकते हैं या फिर अपना मूल निवेश (Capital) निकालकर बाकी शेयरों को छोड़ सकते हैं।
लॉन्ग-टर्म वाले निवेशक
एक्सपर्ट्स के अनुसार, कंपनी का बैकग्राउंड बहुत मजबूत है। 1996 से काम कर रही यह कंपनी ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस और डिफेंस जैसी बड़ी इंडस्ट्रीज के लिए इंजीनियरिंग पार्ट्स बनाती है। कंपनी मुनाफे में है (पिछले साल प्रॉफिट 26% बढ़ा है) और IPO से मिले ₹400 करोड़ से वह अपना कर्ज भी चुकाने वाली है। अगर आप लंबे समय तक रुक सकते हैं, तो इसे होल्ड करना भी एक अच्छी चॉइस हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सूचना और जागरूकता के उद्देश्य से है। इसे किसी भी शेयर को खरीदने, बेचने या होल्ड करने की निवेश सलाह (Investment Advice) न मानें। शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। कोई भी वित्तीय फैसला लेने या निवेश करने से पहले अपने सेबी सर्टिफाइड फाइनेंसियल एडवाइजर (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।