Indias Got Latent 2: 'पति को दारू पीकर मारना है', Samay Raina के शो में कंटेस्टेंट के बयान से मचा बवाल, भड़के लोग

Published on 18 जुल॰ 2026

वेब सीरीज

  • Authored by: कविता
  • Updated Jul 18, 2026, 06:13 PM IST

Samay Raina Show New Controversy: समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 फिर विवादों में आ गया। शो में नजर आई एक फीमेल कंटेस्टेंट की बातें सुनकर लोगों का दिमाग खराब हो गया है।

Image

samay raina (photo credit- instagram)

Samay Raina Show New Controversy: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 (Indias Got Latent 2) चर्चा में बना हुआ है। शो के पहले एपिसोड की जमकर तारीफ हुई थी, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी फिल्म अल्फा का प्रमोशन करने पहुंची थीं, लेकिन अब शो विवादों में आ गया है। इस शो का एक ऑडिशन क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें एक कंटेस्टेंट पति को मारने और पुरुषों से नफरत करने की बात कर रही हैं, जिस वजह से वह बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। इतना ही नहीं, समय रैना (Samay Raina) समेत बाकी जज ने भी इस लड़की को फटकार लगाई है। Lock Upp 2: वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर तांडव मचाएगी Samay Raina की करीबी दोस्त, तीखी जुबान से बजाएगी बैंड

पति को मारना चाहती हैं साक्षी

इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के ऑडिशन राउंड में साक्षी आईं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। साक्षी ने अपने लक्ष्य में लिखा, 'पति को दारू पीकर मारना है।' इसका कारण जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह जिंदगी में रेड फ्लैग वाले काम करना चाहती है, जिसके बाद से ही वह बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि समय रैना साक्षी से कहते हैं कि आपका लक्ष्य ये दारू पीकर पति को मारना है? इसपर साक्षी बोलती हैं, 'मुझे सच में बेल्ट लेकर मारना है।' ये सब साक्षी हंसते हुए कहती हैं, जिस पर समय रैना उनसे पूछते हैं, 'बेल्ट से क्यों मारना है?' इसपर साझी कहती हैं, 'मेरी फैंटेसी है कि कुछ रेड फ्लैग जैसा हो लाइफ में।' Alliance: 'शेर अकेला ही चलता है', Kushal Tandon को रोता देख भड़कीं काम्या पंजाबी, एक्टर का यूं किया सपोर्ट

समय रैना और पैनलिस्ट ने दिए 0 मार्क्स

वीडियो में समय रैना आगे बोलते हैं, 'यहां ये भी लिखा है कि तुम्हें किसी ने चीट किया है? तुम्हारे साथ किसी ने ऐसा क्यों किया?' इस पर साक्षी जवाब में कहती हैं, 'क्योंकि मुझे आदमियों से नफरत है।' साक्षी ये भी खुलासा करती है कि उन्हें अपने पापा और भाई से भी नफरत है। साक्षी की बातें वहां मौजूद किसी को भी पसंद नहीं आई। समय रैना समेत बाकी पैनलिस्ट ने साक्षी को 0 नंबर दिए। इसके बाद जब ऑडियंस की बारी आई तो उन्होंने भी साक्षी को 0 में जवाब दिया। बता दें कि अब साक्षी सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। उन्हें फेक फेमिनिज्म के नाम पर ट्रोल किया जा रहा है।

Kavita

कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Web-Series

End of Article