Indian Women's Hockey Gold Medal: नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women's Hockey Team) ने आज 2 अक्टूबर को एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में करीब चार दशक से चले आ रहे गोल्ड मेडल के सूखे को खत्म कर दिया। एशियन गेम्स 2026 की महिला हॉकी के फाइनल में भारत ने चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत ने इससे पहले एशियन गेम्स में महिला हॉकी का स्वर्ण पदक 1982 में जीता था। इसके बाद टीम को इस सफलता के लिए 44 साल का इंतजार करना पड़ा।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल
चीन को बराबरी पर रोका
भारत की ओर से लालरेमसियामी हमारजोटे ने पहले क्वार्टर में मैच का एकमात्र गोल किया। दूसरे क्वार्टर में गोलकीपर सविता पूनिया (Savita Punia) ने शानदार बचाव करते हुए चीन को बराबरी करने से रोक दिया। उन्होंने पेनल्टी स्ट्रोक को रोककर भारत की बढ़त बरकरार रखी।
सविता पूनिया ने बचाया पेनल्टी स्ट्रोक
Indian Women's Hockey Gold Medal: इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार रक्षात्मक खेल दिखाया। चीन ने लगातार हमले किए, लेकिन भारतीय डिफेंस ने हर बार उसके प्रयासों को नाकाम कर दिया। अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने पेनल्टी स्ट्रोक बचाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत ने मजबूत डिफेंस के दम पर चीन को कोई गोल नहीं करने दिया और 1-0 की जीत के साथ एशियन गेम्स 2026 में महिला हॉकी का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज
#WATCH | Nagoya, Japan: Indian boxer Parveen Hooda clinched women's 65 kg gold at the Aichi-Nagoya Asian Games 2026
She says, "I feel very proud to have contributed to the country's medal tally; it feels wonderful to have achieved something for the nation. I was confident… pic.twitter.com/RSoYWhjx7b
— ANI (@ANI) October 2, 2026
🥇 GOLD NO. 16 FOR INDIA! 🇮🇳🔥
WHAT A MOMENT! 🏑🔥India’s Women’s Hockey Team beats China 1–0 to clinch GOLD! 🥇🇮🇳
🏆 India’s first Asian Games Women’s Hockey Gold since 1982!36 YEARS OF WAIT. ONE GOLD. PURE GLORY! 🇮🇳🔥
TAKE A BOW, CHAMPIONS! 👏🥇 pic.twitter.com/SJkpsMgdHH— Voice of Bihar (@mandeo0622) October 2, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
वाकोडे की मौत को लेकर जवाबदेही की मांग पर आईआईटी-मुंबई के छात्रों ने भूख हड़ताल शुरू की
महाराष्ट्र: 12 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने पर दोषी को 20 साल जेल की सजा
फडणवीस ने किया धारावी ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, प्रस्तावित पुनर्विकास योजना की दी जानकारी
उत्तर प्रदेश के बलिया में संदिग्ध दूषित रागी का आटा खाने से 35 महिलाएं और पांच बच्चे बीमार