कभी Indian Idol में हुए थे रिजेक्ट, अब छठी मैया का गीत गाकर लूटी वाहवाही; Arijit Singh से होती है तुलना - singer vishal mishra gets praised for his chhathi maiya song in the vvaan was rejected twice in reality show indian idol

Published on 24 सित॰ 2026

उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले जिस सिंगर के छठी मैया के गीत को यूट्यूब पर आज 4 करोड़ से ...और पढ़ें

सिंगर के छठ पूजा के गीत ने इंटरनेट पर मचाई धूम/ फोटो-इंस्टाग्राम

सिंगर के छठ पूजा के गीत ने इंटरनेट पर मचाई धूम/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. इंडियन आइडल से दो बार जजेस ने किया था रिजेक्ट

  2. सिंगर के छठी मैया के गाने को मिले हैं 4 करोड़ व्यूज

  3. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं सिंगर

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। छोटे शहर से निकलकर मायानगरी में आकर अपनी पहचान बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं है। कहते हैं मुंबई जैसे सपनों के शहर में सिर्फ वही टिक पाता है, जिसमें सामने आने वाली चुनौतियों से लड़ने की हिम्मत हो। यही हिम्मत लेकर बहुत ही कम उम्र में सिंगिंग की दुनिया में एक ऐसे सिंगर आए, जिन्होंने शुरुआत में काफी रिजेक्शन झेले।

हालांकि, वक्त बीतने के साथ उन्होंने इंडस्ट्री में वह पहचान बना ली जिसकी उन्हें चाहत थी। कौन हैं वह सिंगर जो इन दिनों अपने छठी मैया के गाने को लेकर बटोर रहे हैं खूब वाहवाही, पढ़ते हैं उनकी कहानी।

छठ पूजा के गाने को गाकर बटोरा खूब प्यार

अपनी सूदिंग वॉइस की वजह से आज के समय में जिस सिंगर की तुलना सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के साथ सबसे ज्यादा होती है, वह कोई और नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव से ताल्लुक रखने वाले विशाल मिश्रा हैं, जो आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। छोटे-छोटे काम कर अपना गुजारा करने वाले विशाल मिश्रा इन दिनों फिल्म 'द वन' में बिहार के महापर्व छठ पूजा के गाने को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

उन्होंने तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म में 'छठी मैया' का गीत गाया है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। गाने के लिरिक्स कुशाल किशोर ने लिखे हैं। गाना गाने के साथ विशाल मिश्रा (Vishal Mishra) ने इसका म्यूजिक भी कंपोज किया है। 10 सितंबर को शेयर किए गए गाने को 4 करोड़ 76 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Screenshot 2026-09-24 173146

एक नहीं दो बार इंडियन आइडल में हुए रिजेक्ट

बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने का ये सफर विशाल मिश्रा के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। सिंगर ने इंडियन आइडल 4 के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उस समय उन्हें ये कहते हुए रिजेक्ट कर दिया था कि वह काफी छोटे हैं और उन्हें ज्यादा सीखकर वापस आना चाहिए। सिंगर बनने के जिद लिए विशाल मिश्रा(Vishal Mishra Songs) दोबारा इंडियन आइडल सीजन 6 में पहुंचे।

उन्होंने क्लासिकल ट्रेनिंग भी ली, लेकिन इसके बावजूद दूसरी बार भी उन्हें रिजेक्शन झेलना पड़ा। हालांकि, विशाल ने हार नहीं मानी और 2016 में तमिल फिल्म देवी से सिंगिंग की दुनिया में कदम रखा। पहले ही गाने को काफी वाहवाही मिलने के बाद विशाल ने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट गाने देते चले गए। उन्होंने जाने दे, कैसे हुआ, पहले भी मैं, जान बन गए, घर कब आओगे जैसे हिट गाने दिए।