India T20 Team: न्यूजीलैंड के दौरे के लिए टी-20 टीम का ऐलान, भुवेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी, सूर्यवंशी की जगह बरकरार

Published on 6 अक्टू॰ 2026

India T20 Team: सीसीआई बीने मंगलवार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम (India T20 Team) का ऐलान कर दिया गया है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। उन्होंने इससे पहले आखिरी मैच 2022 में खेला था। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi)  टीम में बरकरार हैं। दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान बाद में किया जाएगा।

— BCCI (@BCCI) October 6, 2026

जानें, भुवनेश्वर कुमार की वापसी वहज

भुवनेश्वर कुमार ने अपना आखिरी टी20 मुकाबला नवंबर 2022 में  इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल एडिलेड ओवल में खेला था। इसके बाद से वे टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन पिछले दो आईपीएल (IPL) सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए उनके शानदार प्रदर्शन ने सिलेक्टर्स को प्रभावित किया है।

 IPL में शानदार गेंदबाजी का मिला लाभ

पिछले दो आईपीएल सीजन में शानदार गेंदबाजी करते हुए उन्होंने  45 विकेट झटके और टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। नई गेंद से उनकी स्विंग और अनुभव को देखते हुए उन्हें एक बार फिर टीम इंडिया में मौका मिला है। हालांकि, इस चयन के चलते भुवनेश्वर कुमार को हांगकांग सिक्सेस से हटना होगा, जहां उन्हें कुछ दिन पहले ही में कप्तान बनाया गया।

ये खबर भी पढ़ें: IND vs WI T20 Indore Match: इंदौर की गर्मी में खिलाड़ियों के लिए खास इंतजाम, वेस्टइंडीज ने बढ़ाया Coconut Water Stock, आइसबाथ और स्पेशल डाइट की व्यवस्था

भारतीय टी-20 टीम

 श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।

इंडिया 'ए' टीमः ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत * (विकेटकीपर - फिटनेस के अधीन), वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़ और मुकेश कुमार.

ये खबर भी पढ़ें: Sourav Ganguly DC Head Coach: IPL 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच बने सौरभ गांगुली, क्या टीम का सपोर्ट स्टाफ भी बदलेगा ?