INDIA Alliance Meeting:नई दिल्ली में INDIA गठबंधन (INDIA Alliance) की बड़ी मीटिंग हुई। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने SIR विवाद को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। INDIA गठबंधन की मीटिंग में 20 पार्टियां शामिल हुई थीं।
'वोट चोरी' के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्लान, 2 से 8 अक्टूबर तक 'लोकतंत्र बचाओ' मार्च
राजधानी दिल्ली में आयोजित 'INDIA' गठबंधन की उच्चस्तरीय बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ बड़े राष्ट्रव्यापी आंदोलन का विस्तृत प्लान… pic.twitter.com/rPT2dkxxrv
— Bansal News Official (@BansalNews_) September 30, 2026
पद से हटाए जाएं CEC ज्ञानेश कुमार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पूरे देश में नागरिक और राजनीतिक दल चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर गंभीर चिंता जता रहे हैं। आज हमारे मुख्य चुनाव आयुक्त की असलियत सबके सामने आ गई है। उनके 2 साथी सदस्यों ने 10 महीनों में 14 बार पत्र लिखे हैं। इससे उनकी ईमानदारी और इरादों पर सवाल उठता है। इसलिए उन्हें उनके पद से हटा दिया जाना चाहिए।
कांग्रेस का लोकतंत्र बचाओ मार्च
2 से 8 अक्टूबर तक कांग्रेस ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च निकालेगी। इस दौरान चुनाव से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्ष अपनी आवाज उठाएगा।
6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च
6 अक्टूबर को विपक्षी दलों के सांसद चुनाव आयोग तक पैदल मार्च करेंगे। इसके जरिए वे चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े अपने सवालों को आयोग के सामने रखेंगे।
राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगेंगे कांग्रेस नेता
INDIA गठबंधन के नेता अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में राष्ट्रपति से मुलाकात करना चाहते हैं। इसके लिए वे राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगेंगे और चुनाव से जुड़े अपने मुद्दे उनके सामने रखेंगे।
1 नवंबर को दिल्ली में बड़ी रैली
INDIA गठबंधन की ओर से 5 बड़ी रैलियां आयोजित करने की योजना है। इनमें 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली बड़ी रैली भी शामिल है। इस रैली में ‘वोट चोरी’ से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
SIR मामलों के जल्द निपटारे की मांग
INDIA Alliance (इंडिया गठबंधन) ने सुप्रीम कोर्ट में SIR से जुड़े सभी मामलों की जल्द सुनवाई और निपटारे की मांग की है। विपक्ष चाहता है कि इन मामलों पर अदालत जल्द फैसला करे।
ये खबर भी पढ़ें: गेहूं समेत 6 रबी फसलों का MSP बढ़ा, कुसुम में सबसे ज्यादा 675 रुपए का इजाफा
SIR से पहले की वोटर लिस्ट के इस्तेमाल की मांग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि हमारी मांग है कि भविष्य के चुनावों में SIR से पहले वाली वोटर लिस्ट का इस्तेमाल किया जाए। वोटर लिस्ट में हर बदलाव पर पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए, जिसमें निर्वाचन क्षेत्र और बूथ के हिसाब से नाम जोड़ने, हटाने और सुधारने की जानकारी शामिल हो। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने निर्वाचन आयोग की कार्य प्रणाली से जुड़े विवाद पर 'INDIA' गठबंधन की पार्टियों से एकजुटता की अपील की।