Ind W vs Zim W 2nd T20 Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 से बढ़त
Updated: Sun, 18 Oct 2026 09:36 PM (IST)
विज्ञापन
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा, फोटो-एक्स
Share
Ind W vs Zim W 2nd T20 Highlights: भारत ने रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. शेफाली वर्मा ने 55 रन की शानदार पारी खेली.
विज्ञापन
भारत ने रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया. ओपनर्स शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने यह मुकाबला अपने नाम किया. शेफाली वर्मा ने 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए. वहीं, कप्तान स्मृति ने भी 47 रन की नाबाद पारी खेली है. भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट निकी प्रसाद (2) ने लिया है. इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है.
Ind W vs Zim W 2nd T20 Live Score: शेफाली वर्मा 55 रन बनाकर आउट
7.5 ओवर तक भारत का स्कोर 96 रन हो गया है. ओपनर शेफाली वर्मा 55 रन बनाकर आउट हो गई है. इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौका और 4 छक्का लगाई है.
Ind W vs Zim W 2nd T20 Live Score: टीम इंडिया की बेहतरीन शुरूआत
5 ओवर तक टीम इंडिया को स्कोर 61 रन हो गया है. इस समय तक कप्तान स्मृति मंधाना (29) और शेफाली वर्मा (32) क्रीज पर मौजूद है.
Ind W vs Zim W 2nd T20 Live Score: भारत के सामने 103 रन का टारगेट
भारतीय गेंदबाज के सामने जिम्बाब्वे की टीम काफी मशक्कत करती दिखी है. जैसे तैसे करके टीम ने 8 विकेट खोकर 102 रन बनाए है. कप्तान जोसेफिन नकोमो 27 रन पर बनाकर नाबाद लौटे है. वहीं, टीम के सर्वाधिक स्कोर (34) चिपो मुगेरी रही.
Ind W vs Zim W 2nd T20 Live Score: मिचेल मावुंगा एक चौका लगाकर आउट
मिचेल मावुंगा रन आउट हो गए है. वो सिर्फ एक चौका ही लगा पाए. कप्तान जोसेफिन नकोमो 26 पर नाबाद है.
Ind W vs Zim W 2nd T20 Live Score: मोडेस्टर मुपाचिकवा 9 रन बनाकर आउट
विकेटकीपर मोडेस्टर मुपाचिकवा 9 रन बनाकर आउट हो गए. 18 ओवर तक जिम्बाब्वे को स्कोर 6 विकेट पर 98 रन हो गए है.
विज्ञापन
विज्ञापन
Tags
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूर पढ़ें
1
2
3
4
5
