
अय्यर ने ऐसा क्यों कहा (फोटो-पीटीआई)
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को हरारे में होगा. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टी20 सीरीज से पहले कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद फैंस उन्हें कोस रहे हैं. दरअसल श्रेयस अय्यर ने हरारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इंग्लैंड सीरीज में टीम इंडिया हार गई लेकिन उससे कई सकरात्मक चीजें भी सामने आई. बस फैंस ने अय्यर से यही पूछना शुरू कर दिया कि आखिर वहां सकरात्मक दिखा क्या?
श्रेयस अय्यर ने हरारे में क्या कहा?
आइए आपको बताते हैं कि श्रेयस अय्यर ने आखिर हरारे में कहा क्या. अय्यर ने कहा, ‘जिम्बाब्वे में आकर बेहद उत्साहित हूं. मैं पहली बार जिम्बाब्वे आया हूं. हरारे का मौसम कमाल है.यहां के लोग काफी खुश हैं. अच्छी सीरीज की उम्मीद है. इंग्लैंड में हमने मुश्किल समय देखा लेकिन वहां से काफी सकरात्मक चीजें भी निकली. हमें पता चला कि टीम को आगे ले जाने के लिए किसकी जरूरत है. हमारी मनोस्थिति कैसी होनी चाहिए. हालात में खुद को कैसे ढालना है.’
जिम्बाब्वे में जीत नहीं आसान
श्रेयस अय्यर ने ये बात मानी कि जिम्बाब्वे में जीतना आसान नहीं होगा. उन्होंने कहा, ‘ये सीरीज भी अच्छे चैलेंज की तरह होगी. कई खिलाड़ी पहली बार जिम्बाब्वे में खेलेंगे. इसलिए जितना जल्दी खुद को ढालेंगे उतने अच्छे नतीजे मिलेंगे.’ बता दें इंग्लैंड में भी वनडे और टी20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया वहां की कंडिशन में खुद को ढाल नहीं पाई थी. इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने शॉर्ट बॉल से टीम इंडिया के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था. आयरलैंड में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को ग्राउंड के आकार और डाइमेंशन से दिक्कत हुई थी. अब जिम्बाब्वे की टीम भी इसका फायदा उठा सकती है. हाल ही में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को अपने घर पर शॉर्ट गेंदों पर ही फंसाया और अब वो टीम इंडिया के खिलाफ इसी रणनीति का इस्तेमाल कर सकती है.
Shreyas Iyer: “Lot’s of positives from England and Ireland series”..
Who the heck made him captain of Team India? Bro It’s not your PBKS so please talk logically.. pic.twitter.com/sodhmjUgB9
— Sahil⁻™ (@SahilSalotra1) July 22, 2026

अनूप देव सिंह
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल 2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.
Read More