IND vs ZIM 3rd T20: वैभव सूर्यवंशी ने फिर खेली तूफानी पारी, तीसरे T20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रनों का लक्ष्य

Published on 26 जुल॰ 2026

IND vs ZIM 3rd T20: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 तीसरा और आखिरी टी20 मैच हरारे के स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 192 रन बनाया है. अब जिम्बाब्वे को क्लीन स्वीप से बचना है तो उन्हें 193 रन बनाने होंगे. भारत की ओर से 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 81 रनों की तूफानी पारी खेली. विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन 29 रन बनाए. जबकि कप्तान श्रेयस ने 27 रन बनाए. इसके अलावा रिंकू सिंह 25 रन बनाए. जबकि तिलक वर्मा ने नाबाद 11 रनों का योगदान दिया. जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने 2 विकेट लिए. जबकि ब्लेसिंग मुजारबानी, वेस्ली माधेवेरे और कप्तान सिकंदर रजा ने 1-1 विकेट चटकाए. 

अभिषेक शर्मा फिर रहे फ्लॉप

जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पारी का आगाज अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने की. उम्मीद थी कि आज अभिषेक शर्मा के बल्ले से एक अच्छी पारी देखने को मिलेगी, लेकिन उन्होंने फिर सभी को निराश किया. इस सीरीज में अभिषेक लगातार फ्लॉप रहे. उन्हें दूसरे ही ओवर में ब्लेसिंग मुजारबानी ने पवेलियन भेजा. अभिषेक 4 गेंद पर सिर्फ 2 रन बनाए.  

The catch that ended Vaibhav Sooryavanshi's innings on 81!pic.twitter.com/UaMOuzAOEr

— Cricbuzz (@cricbuzz) July 26, 2026

वैभव सूर्यवंशी ने खेली 81 रनों की तूफानी पारी

इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 75 रनों की शानदार साझेदारी की, फिर ईशान किशन को सिकंदर रजा ने पवेलियन भेजा. ईशान 26 गेंद पर 29 रन बनाए, जिसमें 4 चौका शामिल रहा. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और वैभव के बीच तीसरे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर वेस्ली माधेवेरे ने वैभव सूर्यवंशी को पवेलियन भेजा. वैभव ने 41 गेंदों पर 81 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौका और 4 छक्का निकला.  

— BCCI (@BCCI) July 26, 2026

श्रेयस अय्यर ने बनाए 27 रन, रिंकू के बल्ले से निकला 25 रन

इसके बाद ब्रैड इवांस ने कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया. पवेलियन का रास्ता दिखाया. अय्यर 18 गेंद पर 27 रन बनाए, जिसमें 2 चौका शामिल रहा. इसके बाद रिंकू सिंह और तिलक वर्मा ने एक छोटी साझेदारी कर टीम इंडिया के स्कोर को 192 रन तक पहुंचाया. रिंकू ने पारी की आखिरी गेंद पर अपना विकेट गंवाया. रिंकू 14 गेंद पर 25 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया. जबकि तिलक वर्मा 9 गेंद पर 11 चौके की मदद से नाबाद 11 रन बनाए. 

— BCCI (@BCCI) July 26, 2026

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, यश ठाकुर, मयंक यादव.

ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली माधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (डब्ल्यू), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी.

यह भी पढ़ें:  IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को लग सकता है तगड़ा झटका, कई बड़े प्लेयर्स के खेलने पर सस्पेंस