
T20 टीम में आमिर जंगू को मौका (Photo: PTI)
भारत के खिलाफ 6 अक्टूबर से शुरू हो रही T20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम में बदलाव हुआ है. बदलाव के तहत आमिर जंगू को T20 टीम में शामिल किया गया है. आमिर जंगू विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्हें ज्वेल एंड्रयू के बैकअप के तौर पर जोड़ा गया है. वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले के दौरान उंगली में चोट लग गई थी.
आमिर जंगू को T20 टीम में मिली जगह
आमिर जंगू, भारत के खिलाफ खत्म हुई 3 वनडे की सीरीज में वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा थे. मगर T20 सीरीज की 15 सदस्यीय टीम में उन्हें नहीं चुना गया था. पर अब जबकि ज्वेल एंड्र्यू को चोट लगी है, वेस्टइंडीज ने उन्हें T20 टीम में भी शामिल किया है.
आमिर जंगू शानदार फॉर्म में हैं और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के 3 मुकाबलों में 119.50 की औसत से 239 रन बना चुके हैं. वो भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में तीसरे टॉप स्कोरर रहे थे.
आमिर जंगू ने T20I में 24 बाउंड्रीज के साथ जमाए 163 रन
आमिर जंगू के T20 करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 7 मैचों में 163 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 74 रन का रहा है. आमिर जंगू ने T20 इंटरनेशनल करियर में 16 चौके और 8 छक्के समेत कुल 24 बाउंड्रीज लगाई है.
ज्वेल एंड्रयू का T20I करियर
ज्वेल एंड्रयू से आमिर जंगू के T20 करियर की तुलना करें तो उनके पास 2 मैच ज्यादा खेलने का अनुभव है. ज्वेल एंड्रयू ने अब तक5 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 100 से भी कम की स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 78 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 35 रन का रहा है. T20I में ज्वेल एंड्रयू का स्ट्राइक रेट 97.50 का है.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका आगाज 6 अक्टूबर से हो रहा है. पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है.

साकेत शर्मा
'कौन बनेगा करोड़पति' गेम शो से शुरू हुआ सफर न्यूज नेशन, इंडिया न्यूज, इंडिया डॉट कॉम और Editorji जैसे पड़ावों से गुजरा. इसी कड़ी में पिछले 5 सालों से मैं TV9 हिंदी के साथ जुड़ा हूं. यहां भी खेल की खबरों को बताना मेरा काम है. TV, डिजिटल और प्रोडक्शन हाउस, तीनों ही दुनिया की समझ और कुल मिलाकर एक दशक से भी ज्यादा का मेरे पास अनुभव है. हर रोज कुछ नया सीखने और नई क्रिएटिव चीज करने की कोशिश करता हूं. असफलता से घबराता नहीं और सफलता पर इतराता नहीं. बस कोशिश यही करता हूं कि हमेशा अपना बेस्ट दे सकूं. आज तक यही करता आया हूं और आगे भी इरादा ऐसा ही है. फिर चाहे काम डेस्क पर बैठकर खेल की खबरों को अपने शब्दों में पिरोने का हो या फिर फील्ड में उतरकर उसे कैमरे पर उतारने का. सीधी भाषा में कहें तो मैं खेल के मैदान पर होने वाली हर हलचल को आपतक पहुंचाने वाला एक खिलाड़ी हूं.
Read More